एक्सप्लोरर

अमरनाथ यात्रा 2025: जम्मू क्षेत्र में 106 शेल्टर होम, 50000 से अधिक लोगों के भोजन-ठहरने की व्यवस्था

Amarnath Yatra 2025: तीर्थयात्रियों का पहला जत्था यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना होगा. LG मनोज सिन्हा कड़ी सुरक्षा के बीच हरी झंडी दिखाएंगे.

Amarnath Yatra News: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू क्षेत्र के विभिन्न आश्रयगृह में 50,000 से अधिक तीर्थयात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की है. अमरनाथ यात्रा 38 दिनों तक चलेगी. इसका संचालन 3,880 मीटर ऊंचे पवित्र गुफा मंदिर को जाने वाले अनंतनाग जिले के पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले के छोटे लेकिन अधिक दुर्गम 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से किया जाएगा.

तीर्थयात्रियों का पहला जत्था यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना होगा. डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार ने मीडिया को बताया, “लखनपुर से बनिहाल तक जम्मू क्षेत्र के विभिन्न शेल्टर होम में 50,000 से अधिक लोगों के लिए भोजन और ठहरने की व्यवस्था की गई है. इस उद्देश्य के लिए कुल 106 आश्रयगृह स्थापित किए गए हैं.”

तीर्थयात्रियों के लिए सामुदायिक रसोई की व्यवस्था

डिविजनल कमिश्नर के मुताबिक, पुलिस के विभिन्न विभागों के अलावा कठुआ, सांबा, जम्मू, उधमपुर और रामबन के जिला प्रशासनों ने यह व्यवस्था की है. उन्होंने बताया कि कठुआ, सांबा, जम्मू, उधमपुर और रामबन जिलों में तीर्थयात्रियों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से सामुदायिक रसोई स्थापित की गई हैं.

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

अधिकारी रमेश कुमार ने आगे कहा, “इन जिलों के सभी आश्रयगृह में शौचालय सहित अन्य सुविधाएं भी बनाई गई हैं. सामाजिक संगठनों के सहयोग से तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिए जम्मू शहर में भोजन एवं आश्रयगृह बनाए गए हैं. यात्रा 3 जुलाई को जम्मू से शुरू होगी और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भगवती नगर आधार शिविर से इसे हरी झंडी दिखाएंगे. उन्होंने बताया कि तीन जुलाई को कश्मीर से औपचारिक रूप से अमरनाथ यात्रा शुरू होगी.

नियमित के अलावा तत्काल रजिस्ट्रेशन की सुविधा

डिविजनल कमिश्नर के अनुसार नियमित रजिस्ट्रेशन के अलावा तत्काल पंजीकरण की सुविधा भी दी जाएगी, जो माता वैष्णो देवी मंदिर पर उपलब्ध होगी. उन्होंने कहा, “यह पंजीकरण दैनिक कोटे के आधार पर किया जाएगा. इसके लिए पांच रजिस्ट्रेशन सेंटर्स हैं. जिन तीर्थयात्रियों ने अपना पंजीकरण पूरा कर लिया है, उन्हें यात्रा के लिए आरएफआईडी कार्ड जारी किए जाएंगे. ये आरएफआईडी कार्ड लखनपुर प्रवेश बिंदु, सांबा, जम्मू, चंद्रकोट और बनिहाल केंद्रों से प्राप्त किए जा सकेंगे. यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इतना तो कर ही सकते हैं...' JK के लिए सर्जियो गोर से महबूबा मुफ्ती ने कर दी बड़ी मांग
'इतना तो कर ही सकते हैं...' JK के लिए सर्जियो गोर से महबूबा मुफ्ती ने कर दी बड़ी मांग
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget