एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra 2022 Suspended: बालटाल और पहलगाम में अस्थाई रूप से रोकी गई अमरनाथ यात्रा, प्रशासन ने बताई ये वजह

Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन पर अस्थायी रोक लगा दी गई है.बालटाल और पहलगाम में अस्थाई रूप से यात्रा को रोका गया है.

Amarnath Yatra 2022 Suspended : जम्मू और कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन पर अस्थायी रोक लगा दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार मौसम की वजह से यह रोक लगाई गई है. प्रशासन ने बताया कि खराब मौसम के चलते बालटाल और पहलगाम में अस्थाई रूप से यात्रा को रोका गया है. कहा गया कि मौसम साफ होने के बाद ही जाने की अनुमति दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार कश्मीग घाटी में अगले 24 से 36 घंटे बारिश का अलर्ट है. घाटी में देर रात से बारिश हो रही है.

बता दें जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रा 2022 के पहले चार दिनों में कुल 40,233 यात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी थी. अधिकारियों ने कहा थी कि 30 जून को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 40,233 तीर्थयात्री ने गुफा मंदिर के दर्शन किए.

6,300 से अधिक तीर्थयात्रियों का छठा जत्था हुआ था रवाना
इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच 6,300 से अधिक तीर्थयात्रियों का छठा जत्था दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए मंगलवार को रवाना हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) की कड़ी सुरक्षा के बीच 239 वाहनों में कुल 6,351 तीर्थयात्री यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए. इनमें 4,864 पुरुष, 1,284 महिलाएं, 56 बच्चे, 127 साधु, 19 साध्वी और एक ट्रांसजेंडर है.

उन्होंने बताया कि बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाले 2,028 तीर्थयात्री 88 वाहनों में तड़के करीब तीन बजकर 35 मिनट पर सबसे पहले रवाना हुए, इसके बाद कश्मीर में पहलगाम शिविर के लिए 4,323 तीर्थयात्रियों को लेकर 151 वाहनों का दूसरा काफिला रवाना हुआ. बाबा बर्फानी के दर्शन के लिये 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर के नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर के बालटाल मार्ग से 30 जून को शुरू हुई थी.

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 72000 से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं. अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी.

यह भी पढ़ें:

Jammu-Kashmir Job Alert: जम्मू-कश्मीर में असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर निकली नौकरियां, इस तारीख से पहले करें ऑनलाइन अप्लाई

Pulwama Attack: महबूबा मुफ्ती बोलीं- आपराधिक तत्वों को अपने फायदे के लिए सहारा देती है BJP, पुलवामा हमले पर भी उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ तो गड़बड़ है...', कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला ने उठाए सवाल
'कुछ तो गड़बड़ है...', कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला ने उठाए सवाल
गुलमर्ग में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, 100 घोड़ों के साथ निकली रैली
गुलमर्ग में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, 100 घोड़ों के साथ निकली रैली
कॉकरोच जनता पार्टी पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'इन लोगों ने...'
कॉकरोच जनता पार्टी पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'इन लोगों ने...'
किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली
किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget