एक्सप्लोरर

अजित पवार ने BJP के लिए खड़ी की मुश्किल? महाराष्ट्र से बाहर बिना गठबंधन उतारे उम्मीदवार

Jammu Kashmir Election 2024: एनसीपी के जम्मू-कश्मीर प्रभारी बृजमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने पुलवामा जिले में चुनाव लड़ने के लिए 3 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है.

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियां अब अपने उम्मीदवारों को लेकर अंतिम फैसला ले रही हैं. इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. 

यह जानकारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी बृजमोहन श्रीवास्तव ने दी है. श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए  बताया है कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने पुलवामा जिले में चुनाव लड़ने के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों को अपनी मंजूरी दे दी है.

जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए NCP के उम्मीदवारों की लिस्ट

एनसीपी ने जम्मू कश्मीर के त्राल, पुलवामा और राजपुरा विधानसभा क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. त्राल से मोहम्मद यूसुफ हजाम को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं पुलवामा से इश्तियाक अहमद शेख को टिकट देने की घोषणा की गई है. इसके साथ ही राजपुरा से अरुण कुमार रैना के नाम की घोषणा की गई है.

घड़ी चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे उम्मीदवार

ये सभी उम्मीदवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अधिकृत उम्मीदवार के रूप में घड़ी चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) पहली बार जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ रही है. पार्टी यह चुनाव किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन किए बिना लड़ रही है.

क्या अजित पवार ने BJP के लिए मुश्किल खड़ी की?

ऐसा माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में अजित पवार की पार्टी एनसीपी ने अपने उम्मीदवार को उतारकर एक तरह से बीजेपी के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है. बता दें कि महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ एनसीपी का गठबंधन है. महाराष्ट्र में महायुति की सरकार में अजित पवार डिप्टी सीएम हैं.

जम्मू-कश्मीर में कब-कब हैं चुनाव?

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा की 90 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होने हैं. इसके तहत 18 सितंबर को पहले चरण में कुल 24 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है. अन्य चरणों के उम्मीदवारों के नाम और अन्य संबंधित जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन पर भड़के सीएम मोहन यादव, कहा- देश में अराजकता पैदा करना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIP 5 अगस्त को मनाएगी 'काला दिवस', नई दिल्ली और श्रीनगर मे होंगे कार्यक्रम
AIP 5 अगस्त को मनाएगी 'काला दिवस', नई दिल्ली और श्रीनगर मे होंगे कार्यक्रम
जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा बहाल करने की मांग, 5 अगस्त को प्रदर्शन की रणनीति
जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा बहाल करने की मांग, 5 अगस्त को प्रदर्शन की रणनीति
शोपियां में फ्लैश फ्लड का कहर, रेस्क्यू में जुटी SDRF
शोपियां में फ्लैश फ्लड का कहर, रेस्क्यू में जुटी SDRF
सज्जाद लोन को त्रेहगाम में चुनौती? बिलाल ने दिए एंट्री के संकेत
सज्जाद लोन को त्रेहगाम में चुनौती? बिलाल ने दिए एंट्री के संकेत

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Embed widget