एक्सप्लोरर

Independence Day 2023: इंदौर में मजदूरों ने खास अंदाज में मनाया स्वतंत्रता दिवस, फहराया गया 250 फीट ऊंचा तिरंगा

Independence Day 2023 Special: स्वतंत्र दिवस के मौके पर हर तरफ तिरंगा झंडा लहराते हुए दिखाई दिया. इंदौर के विश्रामबाग से खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली. मजदूरों ने खास अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मनाया.

Indore News: इंदौर में मजदूरों ने खास अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मनाया. जहां इंदौर के विश्राम बाग में मजदूरों ने ढाई सौ फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया. यहां काम कर रहे मजदूरों ने क्रेन की मदद से झंडा लगाया. इंदौर में मजदूरों ने देश प्रेम का जज्बा दिखाते हुए सबसे ऊंचाई पर तिरंगा फहराया जिसे देख कर रोमांच पैदा होने लगा.

इंदौर में स्वतंत्रता दिवस से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए. जबकि इस विशेष दिन कई खास तस्वीरें भी देखने को मिली. यहां इंदौर के विश्राम बाग में मजदूरों ने क्रेन की मदद से ढाई सौ फीट ऊंचा तिरंगा फहराया. मजदूरों ने यहां देशभक्ति का जो जज्बा दिखाया उसे देखकर सभी ने उनकी तारीफ की है.

देशप्रेम की खूबसूरत तस्वीर
इंदौर में स्वतंत्र दिवस के मौके पर हर तरफ तिरंगा झंडा लहराते हुए दिखाई दिया. सभी शहर वासियों ने सामूहिक रूप से स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस मौके पर इंदौर के विश्रामबाग से खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली. यहां विश्रामबाग के विकास कार्यों को पूरा कर रहे मजदूरों ने भी खास अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मनाया. मजदूरों ने क्रेन की मदद से ढाई सौ फीट ऊंचाई पर तिरंगा फहराया.

दिन रात मेहनत करने वाले मजदूरों की मंशा थी कि हम भी आज के दिन को उत्साह के साथ मनाएं. इसलिए सभी ने अपने सामूहिक प्रयासों से एक कार्यक्रम आयोजित कर विशाल झंडा फहराया .

महापौर ने की हौसला अफजाई
मजदूरों द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सूचना महापौर पुष्यमित्र भार्गव के प्रतिनिधि भरत पारिख को मिली, तो वे भी मौके पर पहुंचे और सभी के देशभक्ति देख हौसला अफजाई की. सभी कामगारों ने इस मौके पर अपने काम को भी जारी रखा और इंदौर में सबसे ऊंचाई पर झंडा फहरा पर देशभक्ति के उत्साह में चार चांद लगाए.

ये भी पढ़ें: MP News: छत्रीपुरा में तिरंगा यात्रा पर स्थानीय लोगों ने फेंका पेट्रोल बम और किया पथराव, युवा मोर्चा का कार्यकर्ता घायल

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में पूर्व ARTO के घर विजलेंस की छापेमारी, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश बरामद
यूपी में पूर्व ARTO के घर विजलेंस की छापेमारी, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश बरामद
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
'प्रशांत किशोर कोई चुनोती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
'प्रशांत किशोर कोई चुनोती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget