एक्सप्लोरर

होमगार्ड ड्यूटी में गड़बड़ी मामलाः लखनऊ में तैनात कमांडेंट को किया बर्खास्त, सीएम योगी ने लिया एक्शन

होमगार्ड की ड्यूटी लगाने के लिए घूस लेने के मामले में सीएम योगी ने सख्त एक्शन लिया है. सीएम योगी ने इस मामले में जिला कमांडेंट की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं.

लखनऊ। भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती लगातार जारी है. बुलंदशहर में होमगार्डों की ड्यूटी लगाने के लिए घूस लेने वाले जिला कमाण्डेन्ट को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. वहीं, अब लखनऊ में तैनात रहे जिला कमाण्डेन्ट की सेवा समाप्त कर दी गई हैं. लखनऊ में तैनात रहे जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स कृपा शंकर पाण्डेय ने फर्जी मस्टररोल तैयार कर अनियमितता करते हुए होमगार्डों की ड्यूटी लगाई.

मामले की जांच के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला कमाण्डेन्ट कृपा शंकर पांडेय को बर्खास्त करने का आदेश दिया है. गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इस कार्रवाई की जानकारी दी.

होमगार्ड ड्यूटी में की गड़बड़ी जानकारी के अनुसार अगस्त, 2019 के मस्टररोल में जिस होमगार्ड की ड्यूटी गुडंबा थाने में लगाई गई थी. दरअसल, वह जिला कमाण्डेन्ट के आवास पर ड्यूटी कर रहा था. जांच के दौरान करीब आधा दर्जन बार आरोपी अधिकारी से जवाब भी मांगा गया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इन सब गड़बड़ियों की गहन जांच के बाद अब मुख्यमंत्री ने तत्कालीन जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स, लखनऊ कृपा शंकर पाण्डेय को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया है.

ये भी पढ़ेंः

गाजियाबादः ट्यूबवेल पर नहा रहा था यूपी पुलिस का कॉन्स्टेबल, डूबने से हुई मौत उत्तराखंड में सामने आए कोरोना के 505 नए मामले, अब तक 960 लोगों की हुई मौत 

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget