एक्सप्लोरर

Holi 2022: होलिका दहन में अर्पित करें ये चीजें और परेशानियों को भगाएं दूर, यहां देखें किस राशि को करना है कौन सा उपाय

Holi 2022: इस होली में राशि के मुताबिक ये उपाय करने से जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर हो सकती हैं. जानिए क्या कहना है विशेषज्ञों का.

Holika Dahan 2022: कुछ ही दिनों में होली (Holi 2022) का त्योहार आने वाला है. इस मौके पर लोग कई तरह की पूजा और अनुष्ठान करते हैं. ऐसी मान्यता भी है कि ईश्वर का स्मरण करके होली की अग्नि में अपनी परेशानियों को झोंकने से वे दूर होती हैं. कुछ ऐसे उपाय हैं जिन्हें अगर होलिका दहन के दिन किया जाए तो जीवन से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं. ये अपनी राशि के अनुसार करना होगा. होलिका दहन के शुभ मुहूर्त में अगर आप कुछ विशेष वस्तुओं को अग्नि में अर्पित करते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और आपके जीवन में यश और मान सम्मान बढ़ेगा. पंडित सुरेश श्रीमाली के बताए उपाय अपनाएं और इस होली पर बदलें अपनी किस्मत.

मेष राशि - आप एक साबुत नारियल घर के मंदिर में लाकर रखें और अपनी समस्या बोलते हुए उस नारियल पर कलावा बांधें. इसके बाद उस नारियल की चंदन से तिलक करें, फिर उस नारियल को होलिका दहन की अग्नि में डाल दें. आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी.

वृषभ राशि - आप गुलाबी रंग के एक वस्त्र में 5 सुपारी और 11 कौड़ियां बांध कर पोटली बनाएं, फिर इस पोटली पर अष्टगंध से तिलक कर अपने सिर के ऊपर से 7 बार ऊसार कर होलिका दहन की अग्नि में डालें. इससे जॉब में आ रही दिक्कतें खत्म होंगी.

मिथुन राशि - आप होलिका दहन के दिन भगवान गणेश के सामने घी का दीपक प्रज्वलित करें और गजानंद जी के सम्मुख 21 मखानों को रखें. होलिका दहन के समय इन मखानों को अपनी समस्या बोलते हुए अग्नि में डाल दें.

कर्क राशि - होलिका दहन के दिन गेंहू और चावल के आटे को मिलाकर एक चौमुखी दीपक बनाएं और उसमें तिल का तेल डालकर घर के मुख्य दरवाजे पर प्रज्वलित करें. होलिका दहन की अग्नि में जौ के 27 दानें अर्पित करें, रुके काम पूरे होंगे.

सिंह राशि - आप सूर्योदय से पहले घर के मंदिर में पान के पत्ते पर एक सुपारी, एक बताशा और घी में डुबोकर 5 लौंग रखें. फिर इसे अपने सिर से 7 बार उसार कर होलिका की अग्नि में डाल दें. बिगड़े काम बनते जाएंगे.

कन्या राशि - 22 लौंग और 11 कपूर के टुकड़े लेकर उसे परिवार के सदस्यों से हाथ लगवाकर मंदिर में रख दें. होलिका दहन पर इन सभी चीजों को अग्नि में डाल दें. ऐसा करने से परिवार के सभी सदस्यों की बुरी नजर से रक्षा होगी.

तुला राशि - पीपल के पत्ते में एक सुपारी, 21 अखंडित अक्षत और 11 मिश्री के दाने रखें. इसे पहले अपने पूरे घर में घुमाएं और फिर होलिका की अग्नि में डाल दें. ऐसा करने से घर-परिवार में शांति बनी रहेगी. घर के मुख्य दरवाजे पर कुमकुम से ऊँ का चिन्ह बनाएं.

वृश्चिक राशि - सुबह अपने घर के मंदिर में पान के साबुत पत्ते पर एक सुपारी और जटा वाला नारियल रखें. इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें.  होलिका दहन के समय ये सामग्री अग्नि में अर्पित कर दें. ऐसा करने से बिजनेस में चल रही बाधा दूर होगी.

धनु राशि - एक लाल वस्त्र में 7 तरह के अनाज इतना लें कि उसकी सवा मुट्ठी हो जाए. अब इसकी पोटली बना लें. इस पोटली को पूरे घर में घुमाएं और होलिका दहन की पूजा में डाल दें. ऐसा करने से ग्रहों की शांति होगी.

मकर राशि - पीपल के पत्ते पर सवा मुट्ठी काले तिल और 2 लौंग रख कर घर के वेस्ट फेस में रख दें. होलिका दहन के समय से पूर्व अपने ऊपर से 7 बार उसार कर होलिका की अग्नि में डालें.

कुंभ राशि - एक जटा वाला नारियल और अपनी उम्र के वर्ष के बराबर गिनकर गोमती चक्र सुबह ही अलग मंदिर में रख दें और फिर अपनी समस्या बोलकर इसे होलिका की अग्नि में डाल दें. प्रॉपर्टी से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी.

मीन राशि - एक लाल वस्त्र में सवा मुट्ठी हवन सामग्री, एक हल्दी की गांठ, 2 साबुत सुपारी और 2 कपूर और 2 लौंग डालकर पोटली बना लें. होलिका की अग्नि की 7 बार परिक्रमा करके इसे अग्नि में डाल दें. ऐसा करने से आपके मन की अशांति और अज्ञात भय दूर होगा.

यह भी पढ़ें:

Holi: होलाष्टक के दौरान कौन सी चीजें हैं वर्जित? जानिए होलिका दहन का क्या होता है लाभ? 

Holi 2022: रंगों के त्योहार के एक दिन पहले होता है होलिका दहन, जानें क्या है होलिका दहन का इतिहास? 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?
नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget