एक्सप्लोरर

'इमरजेंसी वाली एक्ट्रेस भी लाएं हिमाचल के लिए प्रोजेक्ट', विक्रमादित्य सिंह का कंगना रनौत पर निशाना

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए कंगना रनौत का निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इमरजेंसी वाली एक्ट्रेस माननीय सांसद को भी हिमाचल के लिए 8-10 प्रोजेक्ट लाने चाहिए.

Vikramaditya Singh On Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी की सांसद कंगना रनौत का बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा है. विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में कहा- ''इमरजेंसी वाली एक्ट्रेस, जो माननीय सांसद भी हैं. उन्हें भी हिमाचल प्रदेश के लिए 8-10 प्रोजेक्ट लाने चाहिए. हिमाचल प्रदेश के विकास में सभी का योगदान होना चाहिए''.

विक्रमादित्य सिंह ने यह बात उस वक्त कही, जब भी केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश को मिले पांच प्रोजेक्ट का जिक्र कर रहे थे. विक्रमादित्य से जब पूछा गया कि क्या वे इन दिनों कंगना रनौत का नाम नहीं लेते हैं, तो उन्होंने इससे भी इनकार किया.

हिमाचल के विकास में सब का योगदान- विक्रमादित्य 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में कई बार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है. हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार से पांच बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं. विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि वे यह नहीं कहना चाहते कि सारा काम उन्होंने ही किया है. इसमें सभी का योगदान है. सभी के योगदान से ही हिमाचल प्रदेश में विकास हो रहा है. उन्होंने कहा कि वह इस बात से इनकार नहीं कर रहे हैं. गौर हो कि हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार से सड़क विस्तारीकरण के लिए 293.36 करोड़ रुपये के पांच प्रोजेक्ट मिले हैं.

किस सड़क के लिए कितनी धनराशि?

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश को 293.36 करोड़ रुपये के पांच प्रोजेक्ट मिले हैं. इनमें दो हमीरपुर, एक प्रोजेक्ट शिमला और एक-एक प्रोजेक्ट कांगड़ा और मंडी को मिले हैं. लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि टिक्कर-जरोले-गाहन-ननखड़ी-खमाड़ी की सड़क के लिए 54.87 करोड़ रुपये, जिला हमीरपुर में सुजानपुर टिहरा से संधोल के लिए 41.10 करोड़ रुपये मिले हैं.

वहीं, जिला हमीरपुर में नवगांव-बेरी सड़क के सुधारीकरण और नवीनीकरण के लिए 79.25 करोड़ मिले हैं. इसके अलावा जिला कांगड़ा में गज खड्ड पर पुल बनाने के लिए भी 86.34 करोड़ रूपए रुपये जारी किए गए हैं.

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ही इसका शिलान्यास किया था. विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि जिला मंडी के बखरोट-करसोग-सनारली-सैंज मार्ग के लिए 31.80 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. इस तरह केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश को कुल 293.36 करोड़ रुपये की मदद मिली है. लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास ही उनका लक्ष्य है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget