एक्सप्लोरर

बिजली बिल पर विक्रमादित्य सिंह का BJP सांसद कंगना रनौत पर तंज, 'मोहतरमा शरारत...'

Kangana Ranaut Electricity Bill: मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना की थी. इसके बाद मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है.

Vikramaditya Singh On Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री (पीडब्ल्यूडी) विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार (10 अप्रैल) को अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत पर बिजली बिल भुगतान न करने का आरोप लगाया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वो शरारत करती हैं, बिल का भुगतान नहीं करती हैं और फिर सरकार को कोसती हैं.

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबी) ने एक दिन पहले यह स्पष्ट किया था कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने दो महीने के 90,384 रुपये के पुराने बकाए सहित बिलों का भुगतान नहीं किया है. कंगना रनौत ने बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना की थी. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ. 

बिजली बिल पर कंगना ने हिमाचल सरकार को घेरा था

मंडी से बीजेपी सांसद रनौत ने हाल में अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा के दौरान कहा, ''मुझे मनाली में अपने घर के लिए एक महीने का एक लाख रुपये का बिजली बिल मिला. मैं वहां रहती भी नहीं हूं. यह बहुत दयनीय स्थिति है.''

'मोहतरमा बड़ी शरारत करती हैं और बिजली बिल नहीं भरतीं'

हिमाचल प्रदेश की सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को अपने ‘फेसबुक’ अकाउंट पर इसका जवाब देते हुए लिखा, ''मोहतरमा बड़ी शरारत करती हैं, बिजली का बिल नहीं भरती हैं, फिर मंच पर सरकार को कोसती हैं, ऐसा कैसा चलेगा.'' एचपीएसईबी ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि 90,384 रुपये की राशि के बिल दो महीने, जनवरी और फरवरी के थे और इसमें 32,287 रुपये का पिछला बकाया भी शामिल था.

एचपीएसईबीएल ने क्या कहा?

घरेलू कनेक्शन नंबर 100000838073 मनाली के सिमसा गांव में कंगना रनौत के नाम पर रजिस्टर्ड उनका निवास है. एचपीएसईबीएल ने बयान में कहा, ''यह स्पष्ट किया जाता है कि उनके घर का कनेक्टेड लोड 94.82 किलोवाट है, जो एक सामान्य घर के औसत बिजली लोड से 1,500 प्रतिशत अधिक है. उन्होंने (रनौत) अक्टूबर से दिसंबर तक के अपने बिलों का समय पर भुगतान नहीं किया.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget