एक्सप्लोरर

Himachal Politics: 'वीरभद्र सिंह की परंपरा को खत्म कर रही सुक्खू सरकार', पूर्व BJP मंत्री का कांग्रेस पर हमला

Himachal Pradesh News: बीजेपी ने संस्थानों को डिनोटिफाई करना गलत परंपरा बताया. उन्होंने कांग्रेस की गारंटी योजना पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस कब तक टिक सकेगी.

Himachal Pradesh Government: हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार की ओर से डिनोटिफाई किए गए संस्थानों को लेकर बीजेपी हमलावर नजर आ रही है. शिमला में पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज की अगुवाई में बीजेपी शिमला मंडल ने प्रदर्शन किया. इस दौरान में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. बीजेपी के कार्यकर्ता हिमाचल प्रदेश में डिनोटिफाई किए गए संस्थानों को लेकर रोष में हैं.

'वीरभद्र सिंह की परंपरा कर रही खत्म'

इस दौरान पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि संस्थानों को डिनोटिफाई करना गलत परंपरा है. पहले कांग्रेस सरकार के वक्त चुनाव से एक महीने पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 11 अक्टूबर, 2017 को एक ही ऑर्डर में 21 कॉलेज खोल दिए. इन्हें बाद में बीजेपी सरकार ने चलाया. भारद्वाज ने कहा कि कुल 21 में से 16 कॉलेज चलाए गए और तीन कॉलेजों को अपग्रेड भी किया गया.

पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार वीरभद्र सिंह की परंपरा को खत्म करने का काम कर रही है. संस्थानों को बंद कर बीजेपी की नहीं, बल्कि वीरभद्र सिंह की परंपरा को तोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि बजट का प्रावधान संस्थान खुलने के बाद होता है. इस तरह जनता की मांग पर शुरू किए गए संस्थानों को बंद किया जाना सरासर गलत है.

गारंटियों को लेकर कांग्रेस पर तंज

पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस की गारंटियों को लेकर भी हमला किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अपनी ही गारंटी नहीं है कि अब तक टिक सकेगी. भारद्वाज ने कहा कि सरकार को अपनी विधायकों पर विश्वास नहीं है. बाहर से नेताओं को लाकर कैबिनेट रैंक दिए जा रहे हैं. जिन नेताओं को निगम-बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया है, उन्हें भी कैबिनेट रैंक दिए जा रहे हैं.

पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सरकार लगातार फिजूलखर्ची कर रही है. प्रदेश में मुख्य संसदीय सचिव बनाए गए हैं, जो असंवैधानिक है. उन्होंने कहा कि मंत्री अपनी सरकारी कोठियों में करोड़ों रुपये का काम करवा रहे हैं. पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार गलत परंपरा स्थापित कर रही है. 

ये भी पढ़ें: Shimla News: शिमला में अवैध डंपिंग कर रहे माफिया पर सख्ती, वन विभाग ने काटा 22 हजार रुपये का चालान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget