एक्सप्लोरर

Himachal News: सीएम सुक्खू का BJP पर आरोप, बोले- अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को नहीं किया आमंत्रित

Himachal Assembly Session: हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार से रद्द की गई 'लोकतंत्र प्रहरी सम्मान योजना' को बहाल करने का भी आग्रह किया. ये योजना पिछली बीजेपी सरकार में शुरू की गई थी.

HP Vidhan Sabha Monsoon Session: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि बीजेपी सरकार ने 'अमृत महोत्सव' समारोहों पर 6.93 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन आधिकारिक कार्यक्रमों में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को आमंत्रित नहीं किया. विधानसभा में कांग्रेस सदस्य संजय रतन के एक सवाल का जवाब देते हुए सुक्खू ने कहा कि अमृत महोत्सव केंद्र सरकार का कार्यक्रम था, लेकिन पैसा राज्य के बजट से खर्च किया गया. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानियों और देश की आजादी की लड़ाई लड़ने वाले शहीदों को समर्पित होने चाहिए थे. 

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अगर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को भी आमंत्रित किया जाता और सम्मानित किया जाता तो इसका महत्व बढ़ जाता. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे समारोहों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए था, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से आने वाले रतन को भी उनके निर्वाचन क्षेत्र के कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था. उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे कार्यक्रमों को बंद नहीं करना चाहिए, बल्कि यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को आमंत्रित किया जाए.

'नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से किया ये आग्रह'
विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि देश भर में अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए और हिमाचल ने भी कार्यक्रम आयोजित किए और पैसा खर्च किया, लेकिन मौजूदा सरकार इसे मुद्दा बना रही है. उन्होंने कहा कि संजय रतन के परिवार को आमंत्रित नहीं करना एक गलती हो सकती है, जिसे सुधारा जाना चाहिए और सवाल किया कि क्या सरकार केंद्र द्वारा लाई गई किसी योजना या कार्यक्रम को लागू करेगी. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार से रद्द की गई 'लोकतंत्र प्रहरी सम्मान योजना' को बहाल करने का भी आग्रह किया. 

'चुनावी फायदे के लिए बीजेपी ने मनाया अमृत महोत्सव'
'लोकतंत्र प्रहरी सम्मान योजना' में आपातकाल के दौरान जेल गए व्यक्तियों को प्रति माह 11,000 रुपये की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है. यह योजना पिछली बीजेपी सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई थी. कांग्रेस विधायक संजय रतन ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने चुनावों को ध्यान में रखते हुए अमृत महोत्सव मनाया और सरकारी धन का दुरुपयोग किया. उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में आमंत्रित नहीं किया गया था. रतन ने कहा, 'यह अधिक उचित होता यदि यह पैसा स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में स्मारक बनाने पर खर्च किया जाता.'

ये भी पढ़ें: Himachal Politics: राज्यसभा में हिमाचल बीजेपी की महिला नेताओं ने याद दिलाया वादा, कहा- 'आज भी पर्स में ढूंढ रहे 1500 रुपये...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू, सुक्खू सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
हिमाचल मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू, सुक्खू सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget