एक्सप्लोरर

11 दिसंबर को सुक्खू सरकार के दो साल का कार्यक्रम, छह नई योजनाओं के शुभारंभ की तैयारी

Himachal News: CM सुक्खू का नेतृत्व वाला 2 वर्षीय कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है.11 दिसंबर को बिलासपुर में 'व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर हिमाचल' विषय पर कार्यक्रम में CM 6 नई योजनाएं लॉन्च करेंगे.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को दो साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है. मुख्यमंत्री के कांग्रेस सरकार के दो साल का यह कार्यकाल उतार और चढ़ाव से भरा रहा.

दो साल का कार्यकाल पूरा होने का समारोह 11 दिसंबर, 2024 को बिलासपुर जिला के कहलूर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में होगा. इस समारोह में 30 हजार से ज्यादा लोगों को शामिल करने का लक्ष्य तय किया गया है. इस समारोह का आयोजन ‘व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर हिमाचल’ थीम पर किया जा रहा है.
छह नई योजनाओं के शुभारंभ की तैयारी
11 दिसंबर को कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा. इसी दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू छह नई योजनाओं की भी शुरुआत करने जा रहे हैं. इसमें राजीव गांधी स्टार्ट-अप स्वरोजगार योजना के तहत ई-टैक्सी, विधवाओं के बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, हिमाचल प्रदेश शिवा परियोजना, हिम भोग आटा, गोबर की खरीद योजना और प्राकृतिक रूप से उत्पादित मक्की की खरीद के लिए संबंधित किसानों को धन हस्तांतरण करना शामिल है. इसके अलावा पांच आयुष मोबाइल वैन को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी. इसी दौरान पुरानी पेंशन योजना और मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थियों को चेक भी दिए जाएंगे. 

बिलासपुर में ही क्यों हो रहा दो साल का कार्यक्रम?
बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का अध्यक्ष जिला है. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में यहां सिर्फ घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में ही कांग्रेस पार्टी जीत हासिल कर सकी थी. अन्य तीन विधानसभा सीटों बिलासपुर सदर, नैना देवी और झंडूता पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक ही जीते. लोकसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस का प्रदर्शन यहां खास नहीं रहा. ऐसे में अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कोशिश है कि बिलासपुर में दो साल का कार्यक्रम आयोजित कर यहां की जनता को आकर्षित करने की कोशिश की जाए. इससे पहले कांग्रेस सरकार ने अपना एक साल पूरा होने का जश्न धर्मशाला में मनाया था. 

ये भी पढ़ें: पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करने वृंदावन पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री, प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget