एक्सप्लोरर

'परिवार विशेष की भक्ति में लीन है सुक्खू सरकार', पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने साधा निशाना

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सरकार 11 दिसंबर को अपने दो साल के कार्यकाल पूरा होने पर विलासपुर में एक कार्यक्रम को आयोजन करने जा रही है. आयोजन में 25 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य.

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार 11 दिसंबर को अपने दो साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही है. दो साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर बिलासपुर में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन में 25 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी सरकार इस समारोह को लेकर हमलावर है.

हिमाचल प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे सुखराम चौधरी ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है. बीजेपी विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि सरकार ने बीते दो सालों में ऐसा कोई काम नहीं किया, जिसका जश्न मनाया जाए. उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ और सिर्फ अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने की कोशिश में लगी हुई है. कांग्रेस सरकार जब से सत्ता में आई है, तब से आम जनता परेशान है.

परिवार भक्ति में लीन है कांग्रेस- सुखराम चौधरी
पूर्व ऊर्जा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुखराम चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार जगह-जगह अपनी फजीहत कराने का काम कर रही है. कभी समोसे गुम होने की जांच की जाती है, तो कभी राज्य में टॉयलेट टैक्स लगाया जाता है. हाल ही में एचआरटीसी ड्राइवर और कंडक्टर को नोटिस जारी किए गए हैं.

उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आईडी से राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार किया. उन्होंने कहा कि यह सरकार कर्मचारियों के साथ जनता को परेशान करने का काम कर रही है. सुखराम चौधरी ने आरोप लगाए कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार परिवार भक्ति में लीन है. सुखराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार को अपना ध्यान राज्य के विकास पर केंद्रित करना चाहिए.

जेपी नड्डा के गृह जिला पर सुक्खू सरकार की नजर
बता दें कि सुक्खू सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने का समारोह 11 दिसंबर, 2024 को बिलासपुर जिला के कहलूर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा. बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का अध्यक्ष जिला है. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में यहां सिर्फ घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में ही कांग्रेस पार्टी जीत हासिल कर सकी थी.

अन्य तीन विधानसभा सीटों बिलासपुर सदर, नैना देवी और झंडूता पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक ही जीते. लोकसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस का प्रदर्शन यहां खास नहीं रहा. ऐसे में अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कोशिश है कि बिलासपुर में दो साल का कार्यक्रम आयोजित कर यहां की जनता को आकर्षित करने की कोशिश की जाए. इससे पहले कांग्रेस सरकार ने अपना एक साल पूरा होने का जश्न धर्मशाला में मनाया था. 

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश का रास्ता भूले बादल और बारिश? बीते 54 साल में सातवीं बार हुई सबसे कम बरसात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget