एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश का रास्ता भूले बादल और बारिश? बीते 54 साल में सातवीं बार हुई सबसे कम बरसात

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में लंबे वक्त से बारिश नहीं हुई है. बता दें कि इस साल नवंबर महीने में अब तक 99 फीसदी कम बारिश हुई है. प्रदेश में लोग शुष्क ठंड से परेशान हो रहे हैं.

Himachal Pradesh Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर महीने के बाद नवंबर महीने में भी अब तक बारिश नहीं हुई है. इस साल अक्टूबर महीने में 97 फीसदी तक कम बारिश हुई और नवंबर महीने में भी 99 फीसदी तक कम बारिश हुई है. लंबे वक्त से बारिश न होने की वजह से ऐसा लगता है कि जैसे बादल और बारिश हिमाचल का रास्ता भूल गए हैं.

हिमाचल प्रदेश में इस महीने 28 नवंबर तक 11 जिलों में पूरी तरह सूखा रहा और शून्य मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. हिमाचल प्रदेश के सिर्फ लाहौल स्पीति जिला में 0.8 मिलीमीटर बारिश हुई है. राज्य में बीते 54 सालों में ऐसा सातवीं बार हो रहा है, जब 99 फीसदी तक कम बारिश हुई है.

बीते 54 साल में सातवीं बार सबसे कम बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि इससे पहले छह बार ऐसा हो चुका है, जब राज्य में 99 फीसदी तक कम बारिश हुई. साल 2016 में 100 फीसदी तक कम बारिश हुई थी. इसके अलावा साल 2011 में हिमाचल प्रदेश में 0.3 मिलीमीटर, साल 2005 में 0.3 मिलीमीटर, साल 1994 में 0.1 मिलीमीटर, साल 1975 में 0.2 मिलीमीटर और साल 1970 में भी सिर्फ 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी.

इस तरह बीते 54 सालों में ऐसा सातवीं बार हो रहा है, जब प्रदेश में 99 फीसदी तक कम बारिश हुई है. आने वाले दिनों में भी राज्य में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. हालांकि चंबा, लाहौल स्पीति और कांगड़ा की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है.

28 दिनों में होती है 18.5 मिलीमीटर सामान्य बारिश 
हिमाचल प्रदेश में नवंबर महीने में सामान्य तौर पर बिलासपुर में 10.5, चंबा में 32.4, हमीरपुर में 8.1, कांगड़ा में 12.8, किन्नौर में 15.7, कुल्लू में 26.5, लाहौल स्पीति में 22.1, मंडी में 12.6, शिमला में 12.1, सिरमौर में 7.4, सोलन में 12.7 और ऊना में 8.4 मिलीमीटर बारिश होती है. जिला लाहौल स्पीति में 0.8 मिलीमीटर बारिश को छोड़ दिया जाए, तो अन्य सभी 11 जिलों में शून्य मिलीमीटर बारिश हुई है.

राज्य भर में सामान्य तौर पर 18.5 मिलीमीटर होने वाली बारिश में से अब तक सिर्फ 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई है. इस तरह नवंबर महीने के 28 दिनों में 99 फीसदी तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है.

यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से शुरू, इस बार चार बैठकें प्रस्तावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल
शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget