एक्सप्लोरर

शिमला की हसन वैली में जल्द बनेगा व्यूइंग डेक! 18 करोड़ रुपये होंगे खर्च, पिछले बजट में हुई थी घोषणा

Shimla News: हिमाचल सरकार शिमला में हसन वैली पर 18 करोड़ रुपये की लागत से नौ रस्सियों के सहारे 600 वर्ग मीटर का व्यूइंग डेक बनाएगी, जहां एक साथ 700 लोग खड़े हो सकेंगे.

Himachal Pradesh News: शिमला में ढली के नजदीक प्रमुख पर्यटन स्थल हसन वैली में व्यूइंग डेक बनने जा रहा है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीते साल बजट पेश करते हुए यहां स्काई वॉक ब्रिज बनाने घोषणा की थी. मुख्यमंत्री की ओर से पेश किए गए बजट के बिंदु नंबर तीन में इसका जिक्र था.

व्यूइंग डेक बनाने के लिए 18 करोड़ रुपये की DPR तैयार की गई है. जानकारी के मुताबिक, नौ रस्सियों की मदद से यह निर्माण कार्य पूरा होगा. यह 600 वर्ग मीटर में फैला होगा और एक बार में व्यूइंग डेक पर करीब 700 लोग जा सकेंगे. यह परियोजना शिमला आने वाले पर्यटकों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बनेगी.

पांच करोड़ सैलानियों को लाने का लक्ष्य 
हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश में लगी हुई है. सुक्खू सरकार का लक्ष्य है कि हिमाचल प्रदेश में हर साल पांच करोड़ पर्यटक आएं. शिमला भी राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है. शिमला के आसपास के इलाकों में भी बड़ी संख्या में सैलानी घूमने के लिए जाते हैं.

हसन वैली भी शिमला से कुफरी के बीच सड़क किनारे स्थित है. यहां घने वाइल्ड लाइफ सेंचुरी एरिया को निहारने के लिए सैलानी रुकते हैं. ऐसे में राज्य सरकार इसे एक बड़े पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 10 दिन में मांगी रिपोर्ट 
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला के ढली के नजदीक हसन वैली में व्यूइंग डेक के निर्माण के लिए आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में बताया गया कि इसकी DPR को अंतिम रूप दिया जा रहा है. उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आने वाले 10 दिनों के अंदर परियोजना की रिपोर्ट देने के लिए कहा है.

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की ओर से बैठक में FRA के तहत मिलने वाली परमिशन के लिए भूमि को परिवर्तित करने के लिए भी आदेश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: 'हिमाचल की चिंता छोड़ CM सुखविंदर सिंह सुक्खू मालदीव में सुकून ढूंढने गए', BJP ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget