एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh: इस वीकेंड शिमला पहुंची 62 हजार गाड़ियां, जानें- कैसे कारगर रहा ट्रैफिक मैनेजमेंट का नया प्लान?

Shimla Traffic Plan: हिमाचल प्रदेश के शिमला में पिछले हफ्ते रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक पहुंचे. इस दौरान कुल 62 हजार गाड़ियों की आवाजाही हुई, लेकिन लोगों को बहुत परेशानी नहीं हुई.

Shimla Traffic Police: दुनिया में हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की राजधानी और पहाड़ों की रानी शिमला की पहचान पर्यटन नगरी के रूप में है. यहां हर गर्मियों के मौसम के दौरान पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. इस वीकेंड पर शिमला में रिकॉर्ड 62 हजार गाड़ियों की आवाजाही हुई. इस दौरान शिमला के सभी होटल भी 100 फीसदी तक बुक रहे. हालात यह थे कि पर्यटकों को शिमला पहुंचने पर होटल बुकिंग भी नहीं मिल रही थी.

दरअसल, इस वीकेंड पर लगातार तीन दिन की छुट्टियां होने की वजह से शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़ पहुंची. गुड फ्राइडे, दूसरे शनिवार और फिर रविवार की छुट्टी की वजह से पर्यटकों ने बड़ी संख्या में शिमला का रुख किया. अमूमन पर्यटकों की संख्या बढ़ते ही शिमला की सड़कें जाम हो जाती हैं, लेकिन इस बार जाम की समस्या काफी हद तक कम देखने के लिए मिली. इसके लिए शिमला पुलिस का नया प्लान काफी हद तक कारगर साबित हुआ है.

शिमला पुलिस ने बनाए हैं होल्डिंग पॉइंट

शिमला पुलिस अधीक्षक के तौर पर कमान संभालने के बाद संजीव सिंह गांधी ने शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए नया प्लान तैयार किया है. शिमला में ट्रैफिक कम करने के लिए पुलिस ने गाड़ियों के होल्डिंग पॉइंट बना दिए हैं. इन होल्डिंग पॉइंट पर गाड़ियों को दो से चार मिनट रोक कर आगे भेजा जाता है. इससे शिमला की छोटी और संकरी सड़कों पर जाम की समस्या कम हो रही है.

कहां-कहां होल्डिंग पॉइंट बनाए गए?

भारी जाम की स्थिति पैदा होने से पहले ही गाड़ियों को रोक लिया जाता है. शिमला पुलिस ने तारादेवी, टूटीकंडी क्रॉसिंग, लालपानी और छराबड़ा में होल्डिंग पॉइंट बनाए हैं. पुलिस का होल्डिंग पॉइंट का यह नया प्लान सफल होता नजर आ रहा है. एसपी संजीव सिंह गांधी ने कहा कि पुलिस जवानों और अधिकारियों ने मिलकर प्लान को एग्जीक्यूट करने का काम किया है. शिमला में ट्रैफिक की भारी समस्या है. सड़कें संकरी होने की वजह से पुलिस के जवानों को ट्रैफिक संभालने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है. 

भविष्य में प्लान को प्रभावी बनाने की तैयारी

पुलिस अधीक्षक संजीव सिंह गांधी ने कहा कि शिमला पुलिस ने संकरी सड़कों की पहचान की है. यहां अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया जाता है. इन तीन दिनों में भी शिमला पुलिस का सहयोग 150 अतिरिक्त जवानों ने किया. उन्होंने कहा कि उनका गाड़ियों को होल्ड करने का नया प्लान 80 फीसदी तक प्रभावी रहा है. भविष्य में यह प्लान और भी कारगर साबित होगा. इससे शिमला शहर की जाम की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- HRTC: हिमाचल परिवहन निगम के कर्मियों को समय पर नहीं मिला वेतन, बस सेवा बंद करने की दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश: अगस्त से कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का जन आंदोलन, राजीव बिंदल ने किया ऐलान
हिमाचल प्रदेश: अगस्त से कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का जन आंदोलन, राजीव बिंदल ने किया ऐलान
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget