एक्सप्लोरर

शिमला के रामपुर में बादल फटने से तबाही, भारी नुकसान की आशंका, सैलाब में बही कई गाड़ियां

Shimla Cloud Burst: शिमला के रामपुर में 24 मई को बादल फटने से भारी तबाही हुई. जगातखाना क्षेत्र में कई गाड़ियां बह गईं, जिससे भारी नुकसान हुआ है. राहत और बचाव कार्य जारी है.

Shimla Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार (24 मई) की शाम से जमकर बारिश हुई. रात में शिमला के रामपुर इलाके में बादल फटने की भी सूचना मिली है. रामपुर के पास जगातखाना क्षेत्र में बादल फटने से भारी नुकसान की आशंका है. यहां कई गाड़ियां सैलाब में बह गई हैं. फिलहाल, मौके पर राहत और बचाव कार्य रात से ही जारी है. 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम 6.00 बजे के करीब रामपुर के बगलत में जगातखाना इलाके में अचानक बादल फट गया. इससे भारी तबाही मची. लोगों का कहना है कि बादल फटने से ऊपर से भारी मात्रा में मलबा नीचे आया है, जिसमें सड़क पर खड़ी गाड़ियां तबाह हो गईं. शुरुआती आकलन में 10 गाड़ियों के बहने की बात कही गई थी. हालांकि, अभी सही संख्या की जानकारी नहीं है. 

बादल फटने से यातायात बाधित
स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार 24 मई की शाम 6.00 बजे से ही शिमला में बादल गरजने, बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार बारिश हो रही थी. इसके बाद अचानक बादल फटा और सैलाब आ गया. बादल फटने से प्रभावित इलाकों में बाढ़ आ गई, जिससे ट्रैफिक बाधित हो रखा है. 

अगले 6 दिन तक जारी अलर्ट
शिमला में मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग ने 30 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है और ऐसे में अगले 6 दिन तक हिमाचल प्रदेश में आंधी तूफान और बारिश के आसार जताए गए हैं.

मौसम विभाग ने 25 और 26 मई को सिरमौर, सोलन, शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी दी है, जबकि 27-28 मई को पूरे राज्य में तेज हवाएं और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

समर वेकेशन के दौरान हिमाचल में पर्यटकों की भारी संख्या
मैदानी इलाके में तापमान बढ़ते ही पहाड़ों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है. ज्यादातर पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हैं. जून के लिए अभी से होटल में एडवांस बुकिंग चल रही है और वो भी ज्यादातर फुल हैं. ऐसे में अगर मौसम खराब होता है, तो लोगों को खुद सावधानी बरतनी पड़ेगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamba News: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
चंबा: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
हिमाचल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, जैव विविधता बचाने के लिए 2 करोड़ रुपये जारी
हिमाचल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, जैव विविधता बचाने के लिए 2 करोड़ रुपये जारी
हिमाचल में कहर बरपा रही मानसून की बारिश, अब तक 75 की मौत, 178 सड़कें बंद होने से पर्यटक फंसे
हिमाचल में कहर बरपा रही मानसून की बारिश, अब तक 75 की मौत, 178 सड़कें बंद होने से पर्यटक फंसे
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget