एक्सप्लोरर

Shimla Parking Rules: शिमला पुलिस का मिशन 'जंक फ्री रोड', बदलेंगे सड़क किनारे गाड़ी पार्क करने के नियम

शिमला में ट्रैफिक की समस्या कम करने के लिए शिमला पुलिस मिशन जंक फ्री रोड चलाने जा रही है. इसके तहत सालों से सड़क किनारे खड़े वाहन हटाए जाएंगे. साथ ही पार्किंग को लेकर भी नए नियम लागू होंगे.

Mission Junk Free Road: विश्व भर में अपने पर्यटन के लिए विख्यात शिमला की सड़कों से ट्रैफिक जाम (Traffic Jam in Shimla) की समस्या आम है. इस समस्या से निजात पाने के लिए पुलिस नया मिशन लेकर आ रही है. शिमला पुलिस (Shimla Police) का मिशन जंक फ्री रोड अगले दो महीने तक चलेगा. इस मिशन के तहत सालों से सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को जल्द हटाया जाएगा. लंबे वक्त से शिमला की सड़क किनारे कई ऐसी गाड़ियां खड़ी हैं, जिन्हे न तो सड़कों से हटाया जाता है और न ही इनके मालिकों के बारे में कोई जानकारी है. शिमला की संकरी सड़क के किनारे खड़ी यहां गाड़ियां ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह बनती हैं. ऐसे में अब इन गाड़ियों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक की समस्या कम की जा सकेगी.

शिमला पुलिस का मिशन जंक फ्री रोड

शिमला पुलिस का मिशन जंक फ्री रोड अलग-अलग चरणों में चलेगा. पहले चरण में शिमला पुलिस तारादेवी से आईएसबीटी टूटीकंडी तक गाड़ियां हटाएगी. इसके अलावा शिमला पुलिस एक और नियम लेकर भी आ रही है. इस नियम के तहत सड़क के सिर्फ एक ही किनारे पर गाड़ियां खड़ी की जा सकेंगी. मौजूदा वक्त में सड़क के दोनों किनारे गाड़ियां खड़ी होती हैं और इससे ट्रैफिक जाम लगता है.

ग्राउंड जीरो पर SP शिमला

शिमला पुलिस के मिशन जंक फ्री रोड को शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी (SP Shimla Sanjeev Gandhi) खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर चला रहे हैं. शिमला पुलिस एसपी संजीव गांधी ने कहा है कि शिमला में ऐसी गाड़ियों की संख्या बड़ी है, जो अवैध रूप से सड़क किनारे खड़ी की जाती हैं. इससे ट्रैफिक जाम की समस्या होती है. पुलिस जल्द ही इन गाड़ियों को सड़क से हटाएगी और ट्रैफिक की समस्या को कम किया जाएगा. इस मिशन के दूसरे चरण में ऑकलैंड टनल से संजौली और ढली के आसपास की गाड़ियों को हटाया जाएगा. उन्होंने शिमला के लोगों से भी अपनी गाड़ियां सही जगह पर पार्क करने की अपील की है.

शिमला पुलिस का वन मिनट ट्रैफिक प्लान

इससे पहले शिमला पुलिस शहर भर में वन मिनट ट्रैफिक प्लान (One Minute Traffic Plan Shimla) भी जला रही है इस प्लान के तहत शिमला के अलग-अलग पॉइंट पर ट्रैफिक को हॉल्ट किया जा रहा है और धीरे-धीरे कर गाड़ियों को शहर की तरफ भेजा जाता है. इससे शहर का ट्रैफिक काफी हद तक कम हुआ है. हालांकि शहर के बाहर लग रहे जाम के चलते आम लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है. शिमला पुलिस के वन मिनट ट्रैफिक प्लान को लेकर आम जनता की भी अलग-अलग राय है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget