एक्सप्लोरर

Shimla News: शिमला में पैरों तले रौंदी जा रही एतिहासिक विरासत, लाखों की कीमत वाला मैनहोल कवर फांक रहा धूल

Himachal Pradesh: शिमला में कार्बूजिए की विरासत पैरों तले रौंदी जा रही है. करीब नौ साल पहले अमेरिका में जिस कवर की नीलामी लाखों में हुई, वह यहां पैरों की धूल फांक रहा है.

Shimla News: सिटी ब्यूटीफुल के नाम से मशहूर चंडीगढ़ और इसके आर्किटेक्टर ली-कार्बूजिए के डिजाइन किए गए जिस मैनहोल कवर को लेकर विदेशों तक में खासी उत्सुकता रहती है, वही ऐतिहासिक विरासत शिमला (Shimla) में पैरों तले रौंदी जा रही है. शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (Indira Gandhi Medical College & Hospital) परिसर में प्रिंसिपल ऑफिस के नजदीक जिस जगह ऑक्सीजन गैस के सिलेंडर अनलोड होते हैं, वहीं पास में कार्बूजिए का डिजाइन किया गया मैनहोल कवर पैरों तले रौंदा जा रहा है. 

यह ऐतिहासिक विरासत यहां कैसे आई, कौन लाया और किसने इसे यहां लगाया? इस बारे में अस्पताल प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है. वरिष्ठ पत्रकार रजनीश बताते हैं कि आज से करीब 70 साल पहले डिजाइन किए गए इन कवर्स का ऐतिहासिक महत्व है. इन पर ली-कार्बूजिए द्वारा तैयार चंडीगढ़ का ग्रिड ले-आउट डिजाइन बना हुआ है. इन पर अंग्रेजी में चंडीगढ़ भी लिखा गया है. साल 2015 में कार्बूजिए के डिजाइन किए गए कवर्स अमेरिका में नीलाम भी हुए थे. यह ऐतिहासिक मैनहोल शिमला कैसे पहुंचा, इसकी किसी को खबर नहीं है.

IGMC अस्पताल में पैरों तले रौंदा जा रहा मैनहोल
पत्रकार रजनीश बताते हैं कि शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में बी-ब्लॉक के सामने यह मैनहोल कई सालों से लगा हुआ है. इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में लोगों के पैरों तले रौंदा जा रहा यह ऐतिहासिक मैनहोल सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ की खास पहचान है. इन्हें ली-कार्बूजिए ने खास चंडीगढ़ के लिए तैयार किया था. कार्बूजिए के इन मैनहोल कवर्स को अमेरिका की एक आर्ट गैलरी में नीलाम किया गया था. यह नीलामी 6 जून, 2015 को हुई थी.

उस वक्त ऐसा ही कवर लाखों रुपये में नीलाम हुआ था. शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में इस मैनहोल कवर के आने की कोई पुख्ता जानकारी मौजूद नहीं है. संभवत: काम के वक्त कोई ठेकेदार इसे चंडीगढ़ से शिमला लाया होगा, जिसे इसके महत्व की जानकारी नहीं थी. हालांकि हैरानी की बात यह है कि प्रशासन अब भी इसकी महत्ता नहीं समझ पा रहा है.

ये भी पढ़ें- Shimla News: अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने किया चक्का जाम, पुलिस के साथ भी हुई धक्का-मुक्की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, ऑर्डर जारी
हिमाचल: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, ऑर्डर जारी
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- 'ईमानदारी से कमाया पैसा'
ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- 'ईमानदारी से कमाया पैसा'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget