एक्सप्लोरर

Shimla News: सैलानियों ने शिमला से मोड़ा मुंह, ठंड में ठंडा पड़ा कारोबार, संकट में शिमला की होटल इंडस्ट्री

Tourism in Shimla: बर्फबारी और खूबसूरत वादियों का आनंद लेने के इच्छुक पर्यटक शिमला का रुख करते हैं. कुछ समय से पर्यटकों की संख्या और यहां के होटलों में उनके ठहराव में कमी आई है.

Shimla Tourism: विश्वभर में हिमाचल प्रदेश की पहचान पर्यटन राज्य के रूप में है. मौसम चाहे बर्फबारी (Snowfall) का हो या फिर गर्मियों का, पर्यटक यहां आना खूब पसंद करते हैं. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की जीडीपी में भी पर्यटन कारोबार का करीब 7.6 फ़ीसदी हिस्सा है. प्रदेश के हजारों लोगों का रोजगार सीधे तौर पर पर्यटन के साथ जुड़ा हुआ है. हिमाचल प्रदेश में शिमला (Shimla), कुल्लू, मनाली, डलहौजी और लाहौल स्पीति जैसे पर्यटन स्थल यहां के आकर्षण का केंद्र हैं.

हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए आते हैं, लेकिन प्रदेश की राजधानी शिमला का पर्यटन कारोबार संकट में है. मुख्य रूप से इसका असर होटल इंडस्ट्री पर दिखाई दे रहा है. अमूमन जनवरी के दौरान शिमला में ऑक्युपेंसी 90 फीसदी तक रहती थी, लेकिन इस बार ऑक्युपेंसी सिर्फ 20 से 30 फीसदी रही. हालांकि जब बर्फबारी हुई, तो ऑक्युपेंसी 70 फ़ीसदी तक पहुंच गई. बावजूद इसके पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारी को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा.

होटल में ठहरने से परहेज कर रहे पर्यटक!
शिमला होटल एंड टूरिज्म स्टेक होल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सेठ ने बताया कि अमूमन जनवरी महीने में शिमला पर्यटकों से भरा रहता था, लेकिन इस बार सैलानियों ने शिमला से मुंह मोड़ लिया. जनवरी महीने में होटल के ऑक्युपेंसी 70 फीसदी तक रहती थी, लेकिन इस बार ऑक्युपेंसी सिर्फ 20 फीसदी ही रही. जनवरी में पर्यटन कारोबार बेहद ठंडा रहा. हालांकि जनवरी के आखिरी दिन हुई बर्फबारी के बाद कुछ हद तक पर्यटकों की संख्या बढ़ी, लेकिन बावजूद इसके पर्यटकों का शिमला से मुंह मोड़ना चिंता का विषय है.

शिमला में पहुंच रहा वन डे टूरिस्ट
शिमला घूमने के लिए पहुंचने वाले ज्यादातर पर्यटक वन डे टूरिस्ट के तौर पर ही यहां आ रहे हैं. पर्यटक पूरा दिन शिमला घूमते हैं और शाम होते ही वापस अपने घरों को लौट जाते हैं. इसकी एक बड़ी वजह परवाणु-शिमला फोरलेन नेशनल हाईवे की बेहतर सड़कें भी हैं. चंडीगढ़ से शिमला तक आने का सफर आसान हुआ है. शिमला से चंडीगढ़ का सफर तीन घंटे में ही पूरा हो जाता है.

ऐसे में ज्यादातर लोग होटल में न रुककर वापस घर जाना ही पसंद करते हैं. इसका सीधा असर होटल इंडस्ट्री पर देखा जा रहा है. पर्यटन कारोबारियों की मांग है कि सरकार पर्यटकों को शिमला में ज्यादा से ज्यादा दिन ठहरने की नीति पर काम करें, ताकि पर्यटक यहां वन डे टूरिस्ट के तौर पर न आकर ज्यादा दिन तक स्टे करें.

ये भी पढ़ें- HP News: हिमाचल प्रदेश के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी का निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे CM सुक्खू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल बार काउंसिल को मिला नया चेयरमैन, IN मेहता ने संभाली जिम्मेदारी
हिमाचल बार काउंसिल को मिला नया चेयरमैन, IN मेहता ने संभाली जिम्मेदारी
नियमितीकरण को लेकर सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, हजारों कर्मचारियों को राहत
नियमितीकरण को लेकर सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, हजारों कर्मचारियों को राहत
'ज्ञानेश कुमार BJP की कठपुतली', मंत्री जगत नेगी EC की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
'ज्ञानेश कुमार BJP की कठपुतली', मंत्री जगत नेगी EC की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
हिमाचल: 'इंडिया गठबंधन देश में...', राहुल गांधी के आरोपों पर जयराम ठाकुर का निशाना
हिमाचल: 'इंडिया गठबंधन देश में...', राहुल गांधी के आरोपों पर जयराम ठाकुर का निशाना

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
अभिजीत दिपके के बयान पर भड़के रामदास आठवले, बोले- 'उनके दिमाग...'
अभिजीत दिपके के बयान पर भड़के रामदास आठवले, बोले- 'उनके दिमाग...'
15 छक्के 13 चौके, टीम इंडिया ने बना दिया टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, अभिषेक-तिलक चमके
15 छक्के 13 चौके, टीम इंडिया ने बना दिया टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, अभिषेक-तिलक चमके
मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से भगाए गए थे राजपाल यादव? वायरल वीडियो का सच आया सामने
मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से भगाए गए थे राजपाल यादव? सच आया सामने
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
Bed Maintenance Tips: क्या करवट लेते ही बजता है लकड़ी का बेड? ऐसे बंद करें चरमराहट
क्या करवट लेते ही बजता है लकड़ी का बेड? ऐसे बंद करें चरमराहट
देश में इलेक्ट्रिक कारों की जबरदस्त डिमांड, 94% तक बढ़ गई सेल
देश में इलेक्ट्रिक कारों की जबरदस्त डिमांड, 94% तक बढ़ गई सेल
Embed widget