एक्सप्लोरर

Himachal Politics: शिमला नगर निगम चुनाव के लिए BJP की तैयारियां शुरू, सभी वार्डों में प्रभारी नियुक्त

Shimla Municipal Corporation Election 2023: सुखराम चौधरी ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता निगम चुनाव के लिए उत्साहित हैं. केंद्र की योजनाओं के तहत शिमला शहर की सूरत बदलने का काम हुआ है.

Shimla Municipal Corporation Election: बीजेपी ने नगर निगम, शिमला के चुनाव की तैयारियां तैयारियां शुरू कर दी हैं. शुक्रवार को हिमाचल बीजेपी (Himachal BJP) के प्रदेश कार्यालय दीप कमल में हुई बैठक में सभी 34 वार्डों पर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई. बैठक नगर निगम शिमला चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी (Sukhram Chowdhary) ने ली. पूर्व ऊर्जा मंत्री और नगर निगम शिमला चुनाव में बीजेपी के प्रभारी सुखराम चौधरी ने कहा कि वार्डों में प्रभारियों की नियुक्ति के बाद सभी से वार्ड का फीडबैक (Feedback) लिया गया. उन्होंने कहा कि सभी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि आने वाले दो दिनों में प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करें.

सुखराम चौधरी का बीजेपी की जीत का दावा
सुखराम चौधरी ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता नगर निगम शिमला चुनाव के लिए उत्साहित हैं. बीते पांच साल में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और केंद्र की योजनाओं के तहत शिमला शहर की सूरत बदलने का काम हुआ है. शिमला की जनता विकास के नाम पर वोट करेगी. सुखराम चौधरी ने कहा कि तीन महीने के छोटे से कार्यकाल में ही कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश में नकारात्मक माहौल बन चुका है. बीजेपी इस चुनाव को गंभीरता से ले रही है. उन्होंने दावा किया कि चुनाव में बीजेपी का जीतना तय है.

जानिए कौन-कौन बने वार्ड प्रभारी
भराड़ी के रोहित सचदेवा, रुल्दूभट्टा के श्रवण शर्मा, कैथू के सुनील धर, अन्नाडेल के योगिंदर योगी, समरहिल के भागेश शर्मा, टूटू के विवेक शर्मा, मज्याठ के रंजन भारद्वाज, बालूगंज के राजेश घई, कच्चीघाटी के रणदीप कंवर, टूटीकंडी के जयचंद, नाभा के अनिल, फागली के राजीव पंडित, कृष्णानगर के राज पाल, राम बाजार के मुकेश शारदा, लोअर बाजार के अजय सरना, जाखू के गोपाल सूद, बेनमोर के योगिंदर पुंडीर, इंजनघर के संजय अग्रवाल, संजौली चौक के गौरव सूद, अप्पर ढली के मंजुला सरैइक, लोअर ढली के शालिंदर चौहान, शांति विहार के राजिंद्र चौहान, भट्टाकुफर के अनूप रोहाल, सांगटी के केशव चौहान, मल्याणा के यशपाल चौहान, पंथाघाटी के राकेश शर्मा, कसुम्पटी के राजेश सैनी, छोटा शिमला के अरविंद लखनपाल, विकास नगर के सुशील कड़शोली, कंगनाधार के हरी दत्त वर्मा, पटयोग के सोहन लाल शर्मा, न्यू शिमला के मनु भारद्वाज, खालिनी के परवीन ठाकुर और कनलोग के दिग्विजय सिंह चौहान वार्ड प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. 

यह भी पढ़ें : Himachal Politics: इस अभियान के साथ हिमाचल में सियासी जमीन तलाश रही AAP, बीजेपी ने कहा- 'कोई आधार नहीं है...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
Chamba News: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
चंबा: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget