एक्सप्लोरर

बारिश के बाद शिमला को राहत, अब हर दूसरे दिन पानी सप्लाई देने की तैयारी

Shimla Water Supply: जल संकट से जूझ रहे शिमला शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. बारिश के बाद अब वाटर सप्लाई धीरे-धीरे सामान्य की ओर लौट रही है.

Water supply in Shimla: बीते दिनों पेय जल संकट से जूझ रहे शिमला शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. बारिश के बाद अब धीरे-धीरे वाटर सप्लाई सामान्य की ओर वापस लौट रही है. शिमला के लोगों को जल्द ही अब हर दूसरे दिन (Alternate Day) पानी की सप्लाई मिलने वाली है. 

इससे पहले लोगों को चौथे दिन पानी के लिए इंतजार करना पड़ रहा था. सोमवार से ही शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड इसकी शुरुआत करने जा रहा है. बीते दिनों हुई बारिश के बाद प्राकृतिक जल स्रोतों में स्तर बढ़ने के बाद निगम ने यह फैसला लिया है.

शिमला शहर में सामान्य हो रही पानी सप्लाई
बीते दिनों प्रचंड गर्मी और लंबे वक्त से बारिश न होने की वजह से लोगों को पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं मिल रही थी. शिमला के आउटर एरिया में पीने की पानी की समस्या और भी ज्यादा गंभीर हो गई थी. ऐसे में अब बारिश होने के बाद वाटर सप्लाई सामान्य हो जाएगी. 

शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड ने पहले से ही शहर को अलग-अलग जोन में बांटा हुआ है. जोन के मुताबिक ही लोगों को पाने की सप्लाई दी जाती है. रविवार को भी शिमला शहर में 42 मिलियन लीटर पानी पहुंचा है.

जल्द ही रोजाना भी मिलने लगेगा पानी
शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड के एजीएम पी.पी. शर्मा ने बताया कि पेयजल परियोजनाओं का जल स्तर बढ़ गया है. शिमला शहर में अब रोजाना 40 मिलियन लीटर से ज्यादा पानी मिल रहा है. ऐसे में जल्द ही अब लोगों को हर दूसरे दिन पानी की सप्लाई दी जाएगी. इससे लोगों को राहत मिलेगी. 

कंपनी ने पानी की आपूर्ति भी बढ़ा दी है. लोगों को दूसरे दिन ज्यादा देर तक पानी मिलेगा. इससे लोगों को बीते दिनों हुई परेशानी कम हो जाएगी. जल्द ही पहले की तरह रोजाना पानी मिलेगा. उन्होंने लोगों से पीने के पानी की किफायत के साथ इस्तेमाल करने की भी अपील की है.

यह भी पढ़ें: हिमाचल के सेब बागवानों को बड़ी राहत! GST परिषद ने सेब कार्टन पर छह फीसदी टैक्स घटाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget