एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh Politics: शांता कुमार ने बढ़ाई बीजेपी और कांग्रेस दोनों की ही परेशानी, दिया ये बड़ा बयान

Himachal News: शांता कुमार ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि प्रदेश को मिलने वाली सामान्य धन राशि आई होगी, उसे ही बीजेपी आपदा सहायता कह रही है और कांग्रेस सरकार इस राशि को सामान्य अनुदान समझ रही है.

Shanta Kumar Statement: अपने बयानों के लिए सुर्खियों में बने रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार (Shanta Kumar) ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. शांता कुमार के इस बयान से सत्तापक्ष कांग्रेस (Congress) और विपक्ष में बैठी बीजेपी (BJP) दोनों की ही परेशानी बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने एक बयान में कहा है कि हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक आपदा को वो प्राकृतिक आपदा से बड़ी अनुभव कर रहे हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि "मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) लगातार कह रहे हैं कि केंद्र से हिमाचल को कोई मदद नहीं मिली. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का मदद मिलने के लिए धन्यवाद कर रहे हैं. शांता कुमार ने कहा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर में से किसी एक ही बात सच है. दोनों नेताओं की बातें सच नहीं हो सकती. शांता कुमार ने कहा कि यह कहना उनके लिए भी मुश्किल है कि इन दोनों में से कोई न कोई तो झूठ बोल रहा है."

जनता की नजरों में पूरी तरह गिर जाएंगे नेता- शांता कुमार
शांता कुमार ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि प्रदेश को मिलने वाली सामान्य धन राशि आई होगी, उसे ही बीजेपी आपदा सहायता कह रही है और कांग्रेस सरकार इस राशि को सामान्य अनुदान समझ रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति इतने निचले स्तर पर गिर जाएगी, उन्होंने कभी ऐसा नहीं सोचा था. उन्होंने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से प्रार्थना करते हुए कहा कि वह जनता के सामने वास्तविक स्थिति बताने की कृपा करें. उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में इसी तरह की राजनीति चलती रही, तो नेता जनता की नजरों में पूरी तरह गिर जाएंगे. गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के बाद कांग्रेस सरकार लगातार विशेष राहत पैकेज की मांग कर रही है. 

वहीं अब तक केंद्र से राज्य सरकार को जो सहायता मिली है. उसे हिमाचल सरकार अपना अधिकार बता रही है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही मदद को लेने के बावजूद कांग्रेस सरकार को एहसान फरामोश करार देने में जुटी है. केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के बाद स्टेट डिजास्टर रिलीफ फंड की राशि को एडवांस जारी किया गया है. इसके अलावा कोई अन्य योजनाओं के तहत भी राज्य सरकार को राशि जारी हुई है. लेकिन, हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने केंद्र सरकार से 12 हजार करोड़ का विशेष राहत पैकेज और हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग उठाई है.

Himachal Politics: 'मानना तो दूर, यह सरकार तो बात सुनती भी नहीं', जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांगड़ा: नूरपुर नागनी माता मंदिर में चोरी के आरोप में महिलाओं को ग्रामीणों ने पीटा, जांच में जुटी पुलिस
नूरपुर नागनी माता मंदिर में चोरी के आरोप में महिलाओं को ग्रामीणों ने पीटा, जांच में जुटी पुलिस
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लागू होगा अल्फा पेडागॉजी कार्यक्रम, शिक्षा विभाग ने किया बदलाव
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लागू होगा अल्फा पेडागॉजी कार्यक्रम, शिक्षा विभाग ने किया बदलाव
हिमाचल प्रदेश: अगस्त से कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का जन आंदोलन, राजीव बिंदल ने किया ऐलान
हिमाचल प्रदेश: अगस्त से कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का जन आंदोलन, राजीव बिंदल ने किया ऐलान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget