एक्सप्लोरर

Sanatan Dharma Remark: खुद ही मिट गए सनातन को मिटाने की कोशिश करने वाले, जयराम ठाकुर ने CM सुक्खू पर साधा निशाना

हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा है. जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी जानबूझकर सनातन धर्म पर हमला कर रहे हैं. ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर भी निशाना साधा.

Sanatana Dharma Row: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर निशाना साधा. I.N.D.I.A गठबंधन को घमंडिया गठबंधन करार देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ लगातार दिए जा रहे बयान इस गठबंधन की घटिया मानसिकता को दर्शाते हैं. जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बात पर देश के तमाम कथित बुद्धिजीवी खामोश रहकर समर्थन कर रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष ने कड़े तेवर अपनाते हुए कहा कि सनातन धर्म को मिटाने का सपना देखने वालों को यह समझना चाहिए कि हजारों वर्षों से कई बुरी शक्तियों ने सनातन को मिटाने की कोशिश की, लेकिन वह इस कोशिश में खुद ही मिट गए.

सीएम सुक्खू पर भी साधा निशाना 

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सनातन के खिलाफ उल्टी-सीधे बातें करने वाले नेताओं के खिलाफ हिमाचल कांग्रेस के नेताओं को भी अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए. उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस के नेताओं को यह बताना चाहिए कि आखिर वे सनातन के खिलाफ अपने सहयोगियों की इस तरह की टिप्पणी पर क्या राय रखते हैं? जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तो हिमाचल का चुनाव जीतने के बाद खुद ही ऐसी बातें कही थी. उन्होंने छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में जाकर बेहद गर्व के साथ कहा कि हिमाचल में 97 फीसदी हिंदुत्व की विचारधारा को हराकर वे सत्ता में आए हैं. इस तरह के बयान का असर हिमाचल ने भी खूब देखा है.

'सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी हो बंद'

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष को सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने का यह काम बंद करना चाहिए. किसी संप्रदाय की भावनाओं को आहत करने का कोई औचित्य नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके गठबंधन के नेता एक के बाद एक सनातन धर्म के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, जो बेहद शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि इस सब की कर्ता-धर्ता कांग्रेस है, जो जानबूझकर बिलकुल खामोश बैठी है. जयराम ठाकुर ने कहा कि देश में यह सब नहीं चलेगा और इसका जवाब देश-प्रदेश की जनता को देना ही होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि वह सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने वालों के साथ है या फिर उनके खिलाफ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget