एक्सप्लोरर

HP News: कांग्रेस में फिर खुलकर सामने आई सियासी रार, प्रतिभा सिंह बोलीं- 'कार्यक्रम के लिए CM ने मुझे कॉन्फिडेंस में नहीं लिया'

Pratibha Singh News: प्रतिभा सिंह ने कहा है कि 11 दिसंबर को होने जा रहे कांग्रेस सरकार के एक साल के कार्यक्रम के लिए उन्हें कॉन्फिडेंस में नहीं लिया गया. न ही सीएम ने उनके साथ कोई बैठक की है.

Himachal Politics: पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है. इस गिरते तापमान के बीच सियासी पारा लगातार चढ़ता हुआ नजर आ रहा है. हिमाचल प्रदेश राज्य कांग्रेस और हिमाचल प्रदेश सरकार के बीच चल रही तीखी रार एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है. हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि 11 दिसंबर को होने जा रहे कांग्रेस सरकार के एक साल के कार्यक्रम के लिए उन्हें कॉन्फिडेंस में नहीं लिया गया. न ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनके साथ कोई बैठक की है. प्रतिभा सिंह के इस बयान के बाद सरकार और संगठन के बीच छिड़ा सियासी शीत युद्ध खुलकर सामने आता हुआ नजर आ रहा है.

संगठन की वजह से बनी है सरकार

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकार-संगठन की वजह से ही बनी है. बिना संगठन के सरकार नहीं बन सकती थी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद संगठन से निकले हुए हैं. वह एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और फिर हिमाचल कांग्रेस से होते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. ऐसे में उन्हें उम्मीद थी कि वह संगठन को भी साथ लेकर चलेंगे. अगर संगठन को साथ लेकर चलेंगे, तो आने वाले वक्त में चुनाव लड़ने में आसानी होगी. प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए यह बेहद जरूरी है कि पार्टी के लिए काम करने वाले पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चला जाए.

पहले भी चर्चाओं में रहे हैं प्रतिभा सिंह के बयान

यह पहली बार नहीं है, जब प्रतिभा सिंह ने खुलकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ बयान दिया हो. इससे पहले भी इस तरह की बयानबाजी होती रही है. प्रतिभा सिंह ने पहले भी संगठन के लोगों को सरकार में नियुक्ति न मिलने पर सवाल खड़े किए थे. उन्होंने यह मामला दिल्ली में आलाकमान के समक्ष भी उठाया था. इसके अलावा प्रतिभा सिंह जल्द से जल्द मंत्रिमंडल विस्तार की बात भी करती रही हैं.

हिमाचल सीएम की दौड़ में शामिल थी प्रतिभा सिंह

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के मौके पर भी प्रतिभा सिंह ने कहा था कि उन्हें दशहरा उत्सव में कुछ अलग नजर नहीं आ रहा. यह दशहरा जिस तरह से सालों से हो रहा है. यह दशहरा इस बार भी उसी तरह का है, जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह इस व्यवस्था परिवर्तन वाला अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव बता रहे थे. साल 2022 में 8 दिसंबर के दिन हिमाचल विधानसभा का चुनाव परिणाम आने के बाद प्रतिभा सिंह भी हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री की दौड़ में थी, लेकिन इस दौड़ में सुखविंदर सिंह सुक्खू इक्कीस साबित हुए और उन्हें प्रदेश की सत्ता के शीर्ष पर काबिज होने का मौका मिला.

Himachal Politics: धर्मशाला में होगा सुक्खू सरकार के एक साल का जश्न, जयराम ठाकुर बोले- 'लज्जा होगी तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget