एक्सप्लोरर

क्या फिर से हिमाचल कांग्रेस की जिम्मेदारी संभालना चाहती हैं प्रतिभा सिंह, जानें क्या कहा?

Pratibha Singh News: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण 15 जुलाई को शिमला में होगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के आने की संभावना है.

Himachal Congress: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि 15 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण शिमला के रिज मैदान पर होना है. प्रतिभा सिंह ने कहा कि वैसे तो 23 जून को स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर प्रतिमा का अनावरण किया जाना था लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की व्यस्तता के चलते इस कार्यक्रम को स्थगित किया गया है.

अब उक्त नेताओं ने प्रतिमा अनावरण के लिए शिमला आने की हामी भरी है. इससे प्रदेश के लोगों को संदेश जाएगा कि कांग्रेस पार्टी अपने वरिष्ठ नेताओं को याद रखती है.

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यदि फिर से हिमाचल कांग्रेस पार्टी की कमान मुझे देना चाहे तो मैं तन मन धन से जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हूं.  

उन्होंने कहा कि पहले भी मैंने आलाकमान द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाया है. आगे भी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करूंगी. इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह भी कह चुके हैं कि प्रतिभा सिंह के अध्यक्ष बने रहने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है.

प्रतिभा सिंह ने संगठन को लेकर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि संगठन तय करना आलाकमान का काम है. पिछले सात माह से हिमाचल में कांग्रेस संगठन न बनने से कांग्रेस पीछे जा रही है. इसलिए जल्द मजबूत संगठन घोषित किया जाए ताकि आने वाले समय के लिए संगठन को मजबूत किया जा सके. क्योंकि इसी साल पंचायत चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में कार्यकर्ता चिंतित हैं. उम्मीद है कि जल्द ही आलाकमान इस पर फैसला लेगा.

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण शिमला के रिज मैदान में 15 जुलाई को होने वाला है.

इसे भी पढ़ें: जयराम ठाकुर सुक्खू सरकार पर निशाना, बोले- 'हिमाचल में निगमों को शराब बेचने पर कर रहे मजबूर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, ऑर्डर जारी
हिमाचल: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, ऑर्डर जारी
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- 'ईमानदारी से कमाया पैसा'
ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- 'ईमानदारी से कमाया पैसा'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget