एक्सप्लोरर

Opposition Party Meeting Shimla: शिमला में इतिहास दोहराने की तैयारी, 2 दशक पहले यहीं से हुई थी UPA की शुरुआत

HP Politics: प्रतिभा सिंह ने कहा है कि विपक्षी एकता की शिमला में होने वाली बैठक मील का पत्थर साबित होगी.

HP News: बिहार की राजधानी पटना के बाद अब विपक्षी एकता के लिए नया केंद्र हिमाचल की राजधानी शिमला बनने वाला है. जुलाई महीने के दूसरे हफ्ते में विपक्षी एकता की बैठक प्रस्तावित है. अगली बैठक 12 जुलाई को हो सकती है. हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि शिमला में होने वाली गठबंधन दलों की प्रस्तावित बैठक देश की भावी राजनीति के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का महत्वपूर्ण सम्मेलन के लिए चुना जाना प्रदेश के साथ कांग्रेस के लिए भी गर्व की बात है.

ऐतिहासिक घटना का गवाह बनेगा शिमला

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि शिमला एक बार फिर नए अध्याय का गवाह बनने जा रहा है. उन्होंने कहा कि पूर्व में भी शिमला देश की कई महत्वपूर्ण राजनीतिक वार्ताओं का केंद्र रहा है. प्रतिभा सिंह ने इस फैसले का हिमाचल कांग्रेस की ओर से स्वागत किया है. प्रतिभा सिंह ने कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव देश की राजनीति की दिशा और दशा तय करेंगे. हिमाचल कांग्रेस ने इसकी शुरुआत कर दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस समान विचारधारा वाले दलों को साथ लेकर आगे बढ़ेगी. इससे देश में भय नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति का अंत होगा.

2003 में शिमला में रखी गई थी यूपीए की नींव

प्रतिभा सिंह ने कहा कि साल 2003 में तत्कालीन वीरभद्र सरकार के वक्त जुलाई में ही शिमला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के चिंतन शिविर हुआ था. इस शिविर में यूपीए की नींव रखी गई. उन्होंने उम्मीद जताई है कि यूपीए गठबंधन को मजबूती मिलेगी और इसका विस्तार होगा. उन्होंने कहा कि वह दिल्ली जाकर इस बारे में आलाकमान से चर्चा करेंगे. उन्होंने कहा कि जल्द ही सारे कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा. इससे पहले शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रतिभा सिंह ने विपक्षी एकता की बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा था कि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. नेता यहां ठंडे मौसम का लुत्फ उठाने के लिए आ रहे होंगे. प्रतिभा सिंह के इस बयान के बाद प्रदेश भर में सियासी खलबली देखने को मिली. अब प्रतिभा सिंह की ओर से जारी नए बयान को डैमेज कंट्रोल के तौर पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः Himachal: 'ड्रग्स फ्री' स्टेट का प्लान तैयार, दो एडवांस नशामुक्ति केंद्र खोलेगी सरकार, STF का भी होगा गठन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
हिमाचल: चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें
'मुख्यमंत्री की झूठ बोलने की आदत...', CM सुक्खू पर बरसे जयराम ठाकुर
'मुख्यमंत्री की झूठ बोलने की आदत...', CM सुक्खू पर बरसे जयराम ठाकुर
हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें एडवाइजरी
हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें एडवाइजरी

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget