एक्सप्लोरर

PM Modi US Visit: कांग्रेस के विरोध के बीच मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- 'हमारे लिए...'

सुक्खू सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है. हमेशा पार्टी लाइन से हटकर बात करने वाले विक्रमादित्य सिंह ने प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरे को गौरवपूर्ण बताया.

PM Modi in US: जहां एक तरफ कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे (PM Modi US Visit) को लेकर हमलावर है. वहीं, दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) के नेतृत्व वाली सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं.

हमेशा ही पार्टी लाइन से हटकर बात करने वाले विक्रमादित्य सिंह ने प्रधानमंत्री के दौरे को गौरवपूर्ण पल बताया है. विक्रमादित्य सिंह ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर लिखा- 'एक भारतीय होने के नाते यह पल हमारे लिए गौरवपूर्ण है. राजनीतिक विचारधारा अपनी जगह है. मगर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की एकता और प्रबलता के लिए हम सब एक हैं. हिन्दुस्तान का झंडा हमेशा बुलंद रहे.'

कांग्रेस लगातार उठा रही दौरे पर सवाल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर सवाल खड़े कर रही है. 24 जून को देश के गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मणिपुर हिंसा को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस पर कांग्रेस का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में नहीं हैं. कांग्रेस लगातार मामले में सरकार की गंभीरता पर भी सवाल खड़े कर रही है. यही नहीं, कांग्रेस ने एक ट्वीट में यह भी लिखा है कि जब जब देश में कोई समस्या आती है, तब प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर होते हैं. कांग्रेस ने अपनी ट्वीट में लिखा है कि जब अगस्त 2018 में केरल में बाढ़ आई, तब प्रधानमंत्री साउथ अफ्रीका और युगांडा के दौरे पर थे. जब मार्च 2021 में किसानों का प्रदर्शन हुआ, तब प्रधानमंत्री बांग्लादेश में थे. आज जब मणिपुर हिंसा से ग्रस्त है, तब प्रधानमंत्री अमेरिका में हैं.

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की बात

पार्टी लाइन से इस तरह विक्रमादित्य सिंह की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कई तरह के की चर्चाओं को जन्म दे रही है. इससे पहले बुधवार को भी विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की ओर से मिली चिट्ठी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा था- 'दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हम हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे. केंद्र से प्रदेश के लिए पूर्ण सहयोग और सहायता प्राप्त करते रहेंगे. मिल कर हम हिमाचल को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएंगे. जय श्री राम.'

जय श्री राम का नारा लगाते हैं विक्रमादित्य सिंह 

यूं तो जय श्री राम नारे पर किसी पार्टी विशेष का अधिकार नहीं है. लेकिन, अमूमन भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दल ही इस नारे का इस्तेमाल करते हुए नजर आते हैं. ऐसे में जब विक्रमादित्य सिंह जय श्री राम का नारा लगाते हैं तो इसे पार्टी विशेष से भी जोड़कर देखा जाता है. हालांकि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह लगातार इस बात पर कहते रहे हैं कि जय श्री राम पर किसी पार्टी विशेष का अधिकार नहीं है. वे भी हिंदू हैं और कांग्रेस के साथ ही अब भगवान राम और हनुमान का आशीर्वाद भी है.

वायरल हुआ था विक्रमादित्य सिंह का कमेंट

बीते हफ्ते भी सोशल मीडिया पर किया गया लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का कमेंट वायरल हो गया था. विक्रमादित्य सिंह की एक पोस्ट पर यूजर ने लंबित परीक्षा परिणाम को घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात करने की मांग रखी. इस पर विक्रमादित्य सिंह ने रिप्लाई देते हुए लिखा- 'हम डाकिया नहीं हैं.' हालांकि कुछ देर बाद विक्रमादित्य सिंह की ओर से इस कमेंट को डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे. इस कमेंट को खुद विक्रमादित्य सिंह ने किया या उनके सोशल मीडिया मैनेजर ने. इस पर विक्रमादित्य सिंह का कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget