एक्सप्लोरर

पत्नी संग प्रेमानंद महाराज के दरबार पहुंचे BJP सांसद अनुराग ठाकुर, मिली यह नसीहत

Anurag Thakur News: बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने नववर्ष अपनी पत्नी के साथ मथुरा-वृंदावन में मनाया. इस अवसर पर उन्होंने श्रीधाम में प्रेमानंद महाराज से भी मुलाकात की.

Anurag Thakur Latest News: बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) अपने परिवार के साथ नए साल के अवसर पर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान प्रेमानंद महाराज ने उन्हें प्रलोभन और भय से दूर रहने की नसीहत दी. उन्होंने अनुराग ठाकुर से कहा कि अगर आप 100 रुपये का काम सही से करेंगे तो भगवान 1000 रुपये देंगे और अगर 1000 का काम सही से करेंगे तो एक लाख रुपये देंगे. 

अनुराग ठाकुर ने इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ''राधे राधे. श्रीधाम वृन्दावन में परम पूज्य संत श्री प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया. महाराज ने भगवत्कृपा प्राप्ति हेतु अमूल्य मार्गदर्शन देकर हमें कृतार्थ किया."

प्रेमानंद महाराज ने अनुराग ठाकुर से कहा, ''अपने कर्तव्य में चूक ना होने पाए, प्रभु सेवा बढ़ा कर देते रहेंगे. सृष्टि में जो सेवा मिली वही पूजा है. अगरबत्ती, धूपबत्ती पूजा के साधारण अंग हैं और वह कोई भी कर सकता है. जिन पूजा से भगवान प्रसन्न होंगे वह मैं बताऊंगा. अर्जुन जी ने कहा कि मैं सन्यास लूंगा. सन्यास लेकर भीख मांगकर खाऊंगा, लेकिन युद्ध नहीं करूंगा. भगवान ने कहा कि नहीं युद्ध कर, मेरा स्मरण कर.''

अनुराग ठाकुर को दी सीख, भय और प्रलोभन में ना आएं

प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा, ''दो चीजें हमें सेवा से वंचित कर देती हैं. भारत सरकार की सेवा मिली है. भय और प्रलोभन यह आपके जीवन में आने ना पाए. किसी से भय नहीं क्योंकि भगवान के बंदे हम हैं. जो राइट टाइम है वो होगा. किसी के गिड़गिड़ाने से वो टल नहीं जाएगा. जो विधान में लिखा है वही होगा. भय को ठोकर मारकर जिएं. जिस दिन जो होना है होगा उसके पहले नहीं होगा.''

राधे राधे 🙏🏻

श्रीधाम वृन्दावन में परम पूज्य संत श्री प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज जी ने भगवत्कृपा प्राप्ति हेतु अमूल्य मार्गदर्शन देकर हमें कृतार्थ किया। pic.twitter.com/CO5iKvH9Xo

प्रवचन सुनने के बाद क्या बोले अनुराग ठाकुर?

उन्होंने आगे कहा, ''किसी के प्रलोभन में ना आएं. प्रलोभन नीचे गिरा देता है.'' इसके बाद अनुराग ठाकुर ने कहा, ''इसमें कभी कोई कमी नहीं होगी. मेरी पत्नी की सुबह की शुरुआत आपके प्रवचन से होती है. आपसे बहुत कुछ सीखने को मिला. एक बात जरूर कहूंगा कि यहां संतगण का स्वभाव बहुत मधुर है.'' इस पर प्रेमानंद ने कहा कि ये सब पढ़े लिखे हैं कोई सीए और प्रोफेसर हैं. पढ़े लिखे संत हैं और अच्छे घरों के संत हैं.

ये भी पढ़ें- Shimla Winter Carnival 2025: फिर से शुरू हुआ शिमला विंटर कार्निवल, सतिंदर सरताज जीतेंगे 'पहाड़ का दिल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
हिमाचल सरकार ने बदली तबादला नीति, अब 3 साल की सेवा अनिवार्य
हिमाचल सरकार ने बदली तबादला नीति, अब 3 साल की सेवा अनिवार्य
हिमाचल: चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
हिमाचल: चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget