एक्सप्लोरर

Himachal Politics: पीएम मोदी की तारीफ पर आलोचना में घिरे मंत्री विक्रमादित्य तो कहा- 'तर्क की राजनीति करता हूं, अंधभक्त नहीं..'

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जब प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के बाद केंद्र की तरफ से मदद मिली तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया था.

Himachal Politics: अक्सर अपने बयानों के लिए सुर्खियों में बने रहने वाले हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के लोक निर्माण मंत्री एक बार फिर चर्चा में हैं. लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने बयान दिया है कि वे प्रदेश हित में हमेशा ही गलत का विरोध करते हैं. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह तर्क की राजनीति करते हैं और वह अंधभक्त नहीं हैं. 

दरअसल, मंडी जिला के एक विधायक उन पर यह आरोप लगा रहे थे कि विक्रमादित्य सिंह सुविधा मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की तारीफ करते हैं. इस पर विक्रमादित्य सिंह ने तंज करते हुए कहा कि उन्हें अभी उस विधायक का नाम तो याद नहीं आ रहा, लेकिन वह यह कहना चाहते हैं कि वह प्रदेश की जनता के हित की राजनीति करते हैं. जहां उन्हें प्रदेश का अहित लगता है, वहां वह खुलकर विरोध करते हैं. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश हित में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी विरोध कर सकते हैं. क्योंकि वह लोकतांत्रिक देश में रहते हैं और लोकतंत्र में लोगों की आवाज उठाने को विरोध के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए.

गलत का समर्थन नहीं कर सकता- लोक निर्माण मंत्री 
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को बारिश की वजह से 10 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है. प्रदेश को अब तक सिर्फ 250-300 करोड़ की ही सहायता मिली है, जो चरणबद्ध तरीके से मिलनी ही थी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत केंद्र ने मदद दी, तो उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का आभार व्यक्त किया.

इसलिए चर्चा में रहते हैं विक्रमादित्य सिंह 
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भविष्य में भी जब केंद्र हिमाचल की मदद करेगा, तो वे खुले दिल से आभार व्यक्त करेंगे. लेकिन, वे आंखें मूंदकर गलत का समर्थन नहीं कर सकते. गौरतलब है कि विक्रमादित्य सिंह अक्सर 'जय श्रीराम' का नारा लगाने और सोशल मीडिया पर भगवा पताका पोस्ट करने को लेकर चर्चा में बने ही रहते हैं. यही नहीं, विक्रमादित्य सिंह केंद्र सरकार के 'सबका साथ,सबका विकास' के नारे का भी खुलकर इस्तेमाल करते हैं.

ये भी पढ़ें-  Himachal Politics: आखिर क्यों कम नहीं हो रही CM सुक्खू की परेशानी? MLA ने जिम्मेदारी याद दिलाते हुए लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget