एक्सप्लोरर

MC Shimla Elections: चुनाव से 4 दिन पहले कांग्रेस MLA ने की रिजल्ट की भविष्यवाणी, कितना सटीक होगा उनका यह आंकलन?

Shimla: हरीश जनारथा ने दावा किया है कि नगर निगम शिमला की कुल 34 वार्ड में से कांग्रेस पार्टी 28 पर जीत हासिल करेगी. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 6 सीट पर जीत मिलने का दावा किया है.

MC Shimla Elections: दो मई को नगर निगम शिमला के चुनाव हैं और चुनाव परिणाम चार मई को आएंगे. इससे पहले ही शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा ने रिजल्ट की भविष्यवाणी कर दी है. जनारथा ने दावा किया है कि नगर निगम शिमला की कुल 34 वार्ड में से कांग्रेस पार्टी 28 पर जीत हासिल करेगी. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 6 सीट पर जीत मिलने का दावा किया है. हालांकि, हरीश जनारथा का यह दावा कितना सच साबित होगा यह 4 मई को ही पता चल सकेगा.लेकिन कांग्रेस विधायक के इस पोस्ट ने शिमला नगर निगम के चुनावी रण में हलचल खड़ी कर दी है.

शिमला नगर निगम चुनाव के लिए इन दिनों प्रचार जोरों पर है. कांग्रेस-बीजेपी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर आजमा रही है. जहां एक ओर बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी प्रचार में उतारा है. वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस के लिए खुद प्रचार कर रहे हैं. साथ ही सभी मंत्रियों और विधायकों की ड्यूटी भी अलग-अलग वार्ड में लगाई गई है. 4 महीने पहले ही हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ है. ऐसे में नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को काफी हद तक एज मिलना तय माना जा रहा है. हालांकि, भारतीय जनता पार्टी के आला नेता इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं.

कांग्रेस नहीं बीजेपी हासिल करेगी जीत- संजय सूद
वहीं हिमाचल बीजेपी के कोषाध्यक्ष संजय सूद ने कहा है कि शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा से पोस्ट लिखने में गलती हो गई है. दरअसल, पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी की जीत होने जा रही है. संजय सूद ने कहा कि बीते पांच महीने में विधायक हरीश जनारथा की ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है, जिसके आधार पर वे यह दावा कर रहे हों. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जो गारंटी दी थी. आज कांग्रेस पार्टी उन सभी गारंटियों से पीछे हट गई है. जनता कांग्रेस का असली चेहरा जान चुकी है. ऐसे में नगर निगम शिमला में अब भारतीय जनता पार्टी की जीत तय है.

यह भी पढ़ें: Himachal: 'कांग्रेस ने झूठ बोलकर सत्ता हासिल की', विधानसभा गारंटियों को लेकर बोले हिमाचल BJP अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal Weather Today: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
हिमाचल के मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा- अवैध खनन पर रहेगा प्रतिबंध, राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी को घेरा
Himachal: मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा- अवैध खनन पर रहेगा प्रतिबंध, राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी को घेरा
VB-G RAM G पर CM सुक्खू बोले, 'सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ'
VB-G RAM G पर CM सुक्खू बोले, 'सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जारी सियासत के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान, 'बीजेपी ने कभी भी...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जारी सियासत के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान, 'बीजेपी ने कभी भी...'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget