एक्सप्लोरर

MC Elections Shimla: नगर निगम शिमला चुनाव के लिए BJP आज जारी करेगी मेनिफेस्टो, कांग्रेस की 10 गारंटियां भी जल्द

BJP Manifesto: आज दोपहर 3 बजे बीजेपी अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी. इस दौरान चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष गणेश दत्त मौजूद रहेंगे.

MC Elections Shimla 2023: नगर निगम शिमला के चुनाव 2 मई को होने हैं. इससे पहले कांग्रेस(Congress) बीजेपी (BJP) की तैयारी जोरों पर है. चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद दोनों ही दलों के प्रचार ने भी जोर पकड़ लिया है. इसके अलावा माकपा और आम आदमी पार्टी (AAP) भी दोनों मुख्य सियासी दलों को टक्कर दे रही है. नगर निगम शिमला चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आज दोपहर तीन बजे अपना मेनिफेस्ट (manifesto) जारी करेगी. इस दौरान बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, नगर निगम शिमला चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज और मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष गणेश दत्त के साथ पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भी मौजूद रहेंगे.

भारतीय जनता पार्टी का मेनिफेस्टो जारी होने के बाद कांग्रेस भी नगर निगम शिमला चुनाव के लिए अपनी 10 गारंटियां जल्द जारी करेगी. विधानसभा चुनाव की तर्ज पर ही हिमाचल कांग्रेस नगर निगम चुनाव में भी 10 देने जा रही है. फिलहाल, कांग्रेस की नजरें भारतीय जनता पार्टी के मेनिफेस्टो पर है. इसके अलावा 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही माकपा और 21 सीटों पर किस्मत आजमा रही आम आदमी पार्टी भी नगर निगम शिमला चुनाव के लिए मेनिफेस्टो लेकर आएगी.

24 अप्रैल से बीजेपी करेगी नुक्कड़ सभा
बीजेपी प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल ने बताया कि बीजेपी 24 अप्रैल से नगर निगम शिमला के सभी 34 वार्डों में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन करेगी. इन नुक्कड़ सभाओं के दौरान मलयाणा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संजौली चौक में हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, भराड़ी में कोषाध्यक्ष संजय सूद, कैथू में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, फागली में राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, राम बाजार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, जाखू में महामंत्री राकेश जमवाल, अप्पर ढली में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, पंथाघाटी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, पटयोग में विधायक त्रिलोक जमवाल और न्यू शिमला में पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें : Himachal News: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट करेगा क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन, देशभर से शिमला में जुटेंगे 160 न्यायधीश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kinnaur News: किन्नौर में भारी बारिश और भूस्खलन वजह से एनएच-5 बंद, वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित
किन्नौर में भारी बारिश और भूस्खलन वजह से एनएच-5 बंद, वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित
हिमाचल में 5 IAS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां, सरकार ने जारी किए आदेश
हिमाचल में 5 IAS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां, सरकार ने जारी किए आदेश
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
'सोशल मीडिया पर आतंकी शक्तियां एक्टिव थीं, अच्छा हुआ माफी मांग ली', META पर बोंली कंगना रनौत
'सोशल मीडिया पर आतंकी शक्तियां एक्टिव थीं, अच्छा हुआ माफी मांग ली', META पर बोंली कंगना रनौत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget