एक्सप्लोरर

Himachal Chintpurni Temple: अब मंदिर में आम आदमी भी बनेगा VIP, 1100 रुपए चुकाने पर होंगे विशेष दर्शन

हिमाचल के जिला ऊना के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के मंदिर में वीआईपी दर्शन की शुरुआत की गई है. यहां 1100 रुपए की पर्ची कटवा कर पांच भक्त वीआईपी दर्शन कर सकेंगे.

VIP Darshan Chintpurni Temple: यूं तो भगवान के मंदिर में सभी को एक समान तौर पर देखा जाना चाहिए. लेकिन, हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में वीआईपी दर्शन की शुरुआत हुई है. हालांकि पहले भी वीआईपी दर्शन होते रहे हैं, लेकिन अब आम लोग भी वीआईपी बनकर दर्शन कर सकेंगे. इसके लिए भक्तों को 1 हजार 100 रुपए की पर्ची कटवानी होगी. एक पर्ची पर पांच भक्त दर्शन के लिए जा सकेंगे. मंदिर कमेटी का कहना है कि इससे ट्रस्ट की आय बढ़ेगी.

यह है नई व्यवस्था

नई व्यवस्था के तहत कथित वीआईपी श्रद्धालुओं को 1 हजार 100 रुपए की पर्ची कटानी होगी. इसमें पांच श्रद्धालु माता के दरबार में हाजिरी भर सकेंगे. इसके अलावा दूसरी कैटेगरी में 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को एक अटेंडेंट के साथ 50 रुपये देने होंगे. तीसरी कैटेगरी में दिव्यांगों को एक अटेंडेंट के साथ 50 रुपये देने होंगे, जबकि चौथी कैटेगरी में मंत्री, विधायकों और सांसदों के वीआईपी लिए दर्शन करना नि:शुल्क होगा.

वेटिंग हॉल में बैठने की भी व्यवस्था

एक दिन में सिर्फ 500 पास बनाकर वीआईपी दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी, ताकि पंक्ति व्यवस्था प्रभावित न हो. इसके अलावा कथित वीआईपी श्रद्धालुओं को मंदिर न्यास की ओर से बाबा श्री माई दास सदन में बने वेटिंग हॉल में बैठने की व्यवस्था की गई है और वहां से इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट के माध्यम से मंदिर की लिफ्ट तक ले जाया जाएगा और वहां लिफ्ट के माध्यम से दर्शन करवाएं जाएंगे.

भाजपा ने खड़े किए सवाल

वहीं, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस फैसले की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कभी भी दर्शन के लिए इस तरह पैसे वसूलने की परंपरा नहीं है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जहां सरकार को वीआईपी कल्चर खत्म करने के बारे में विचार करना चाहिए. वहां, इस तरह के फैसले लेकर वीआईपी कल्चर को बढ़ावा देने का काम हो रहा है. जयराम सरकार में उद्योग मंत्री रहे बिक्रम सिंह ठाकुर ने भी इस फैसले को पूरी तरह गलत करार दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget