एक्सप्लोरर

तेज हवाओं की वजह से कुल्लू के मणिकर्ण में दर्दनाक हादसा, गाड़ियों पर गिरा पेड़, 6 की मौत

Kullu Road Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पेड़ गिरने से बड़ा हादसा, 6 लोगों की मौत हो गई. कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस रेस्क्यू अभियान चला रही है.

Kullu Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के मणिकर्ण में रविवार (30 मार्च) को बड़ा हादसा हो गया. यहां कई गाड़ियों पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिसके नीचे कई लोग दब गए है. कुल्लू एसपी ने 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पेड़ गिरने से हुए हादसे की वजह तेज हवाएं बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस रेस्क्यू अभियान में जुटी है. बताया जा रहा है कि दबे हुए लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. 

रेहड़ी वाला, सूमो ड्राइवर और पर्यटकों की मौत
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां मणिकर्ण गुरुद्वारा के पास पेड़ गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम कूल्लू विकास शुक्ला भी मौके की ओर रवाना हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मणिकर्ण गुरुद्वारा के ठीक सामने वाली सड़क के पास एक चीड़ का पेड़ टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से वहां पर खड़े रेहड़ी संचालक, एक सूमो सवार और तीन पर्यटक, जो मौके पर मौजूद थे, दब गए. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. 

मरने वालों की नहीं हुई पहचान
फिलहाल, मरने वालों की पहचान की जा रही रही है. एडीएम कूल्लू अश्वनी कुमार ने जानकारी दी कि हादसे में 6 लोगों की जान गई है, जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

पहाड़ी से गिरा मलबा हटाया जा रहा
पहाड़ी से गिरे गिरने पर उसके साथ काफी मलबा भी नीचे आया है. अब इस मलबे को हटाकर इसके नीचे भी लोगों की तलाश की जा रही है. राहत एवं बचाव कार्य जारी है. आशंका है कि भूस्खलन की वजह से पहाड़ी से पेड़ जड़ सहित गिरा और उसके साथ भारी मात्रा में मलबा भी नीचे आया है, जिसमें कई लोग दबे हो सकते हैं. प्रशासन जल्द से जल्द लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहा है.

यह भी पढ़ें: हिमाचल के शक्तिपीठों में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget