एक्सप्लोरर

'RSS-VHP के साथ हमारा रिश्ता पुराना', मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह का बड़ा बयान

Himachal Lok Sabha Elections 2024: विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद से उनके परिवार का नाता पुराना है. उन्होंने कहा कि वह मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ेंगे.

Himachal Lok Sabha Elections 2024: हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव हैं. मंडी संसदीय क्षेत्र पूरे देश में एक चर्चा का विषय बना हुआ है. इस हॉट सीट पर भाजपा ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने राज्य सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को चुनावी रण में उतारा है. 

विक्रमादित्य सिंह के इस चुनावी रण में उतरने के बाद यह मुकाबला और भी ज्यादा दिलचस्प हो गया है. विक्रमादित्य सिंह ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा है कि वह लोकसभा का चुनाव मुद्दों के आधार पर लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि वे मंडी की जनता को यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि इस चुनाव में मुद्दों पर आधारित ही बात होगी.

'कौन क्या खाता है, यह देखना राष्ट्रीय स्वयंसेवक का काम'
मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूरे देश की नजर मंडी संसदीय क्षेत्र पर है, लेकिन वह सकारात्मक सोच के साथ ही आगे बढ़ेंगे. उन्होंने कहा कि कौन क्या खाता है और क्या पीता है, इसका चिंतन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद को करना चाहिए. क्योंकि वे खुद को हिंदू धर्म का रक्षक बताते हैं. उन्होंने कहा कि उनके परिवार का संबंध राष्ट्र स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद से बेहद पुराना है.

RSS-VHP से हमारा पुराना संबंध- विक्रमादित्य सिंह 
साल 2007 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जब धर्मांतरण के खिलाफ कानून लेकर आए थे, तब राष्ट्र स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद ने उनका आभार व्यक्त किया था. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक को संघ को यह बताना चाहिए कि वह खानपान वाले इस पूरे मामले में क्या सोचते हैं. दरअसल, विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पोस्ट पर कंगना रनौत के एक पुराने ट्वीट के आधार पर उनके कथित तौर पर बीफ खाने का मामला उजागर किया था.

आपदा प्रभावितों तक पहुंचाई राहत- विक्रमादित्य
हिमाचल सरकार में लोक निर्माण मंत्री और मंडी के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि तत्कालीन यूपीए सरकार के दौरान हिमाचल प्रदेश में कई बड़े विकास कार्य हुए. आज जिस टनल को अटल टनल के नाम से जाना जाता है, उसके लिए तत्कालीन यूपीए सरकार ने ही 12 हजार करोड़ रुपए का शुरुआती फंड दिया था. उन्होंने कहा कि प्रदेश में फोरलेन के कई काम भी यूपीए सरकार में ही शुरू हुए. 

उन्होंने कहा कि आपदा के वक्त राज्य सरकार ने बेहतरीन काम किया. हिमाचल में आई आपदा में सबसे ज्यादा नुकसान मंडी में ही देखने के लिए मिला, लेकिन उन्होंने दिन-रात एक कर प्रभावितों को राहत पहुंचाने का काम किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के बिना मदद के ही राज्य सरकार ने आपदा प्रभावितों तक 4 हजार 500 करोड़ रुपए का राहत पैकेज पहुंचा है.

ये भी पढ़ें: अनमोल के पास परीक्षा पास करने की 'अनमोल' तकनीक ? HAS टॉपर बनने के बाद अब UPSC में मिला 438वां रैंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget