एक्सप्लोरर

Kullu News: कुल्लू में पैराग्लाइडिंग के दौरान सैकड़ों फुट की ऊंचाई से गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, हुई मौत

Adventure Sports Himachal: गुजरात के मेहसाणा जिले में शनिवार को पैराग्लाइडिंग से गिरकर दक्षिण कोरियाई व्यक्ति की मौत हुई थी. रविवार को कुल्लू जिले में पैराग्लाइडिंग से गिरकर एक पर्यटक की मौत हो गई.

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू (kullu) जिले के डोभी इलाके में पैराग्लाइडिंग (Paragliding) के दौरान महाराष्ट्र (Maharashtra) के 30 वर्षीय एक पर्यटक की गिरकर मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पैराग्लाइडिंग के दौरान कुछ तकनीकी गड़बड़ी (Technical Fault) होने के कारण व्यक्ति सैकड़ों फुट ऊंचाई से गिर गया. पर्यटक की मौके पर ही मौत (Death) हो गई, जबकि पैराग्लाइडर का पायलट सुरक्षित है. मृतक की पहचान महाराष्ट्र के सतारा जिले के शिरवल गांव के सूरज संजय शाह (30) के रूप में हुई है. वह अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने आया था।

पैराग्लाइडिंग के दौरान नीचे गिरने से युवक की मौत
कुल्लू के पुलिस (Police) अधीक्षक (SP) गुरदेव शर्मा ने रविवार को बताया कि पुलिस को सूचना (Information) मिली कि डोभी इलाके में काफी ऊंचाई पर उड़ान भरने के दौरान पैराग्लाइडर से एक व्यक्ति गिर गया. उन्होंने कहा, पायलट सुरक्षित है, लेकिन पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई. एसपी ने कहा, ‘‘भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) और 304ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पैराग्लाइडिंग से पहले भी हो चुकी है कई मौतें
हिमाचल में पहले भी पैराग्लाइडिंग के दौरान गिरने से कई लोगों की मौतें हो चुकी है. कुछ समय पहले बेंगलुरू के रहने वाले लड़के की भी मौत हो गई थी. पैराग्लाइडिंग के मामलों पर संज्ञान लेते हुए हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय (High Court) ने इस साल जनवरी में पैराग्लाइडिंग समेत कई अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स (Adventure Sports)  पर भी रोक लगा दी थी. जिसके बाद एक टेक्निकल कमेटी भी बनाई गई थी. इस कमेटी ने आवश्यक मानदंडो को पूरा करने वाले कुछ संचालकों को एडवेंचर स्पोर्ट्स की इजाजत दे दी थी. 

वही आपको बता दें कि गुजरात के मेहसाणा जिले के काडी में अभी बीते शनिवार को ही पैराग्लाइडिंग के दौरान एक दक्षिण कोरियाई व्यक्ति की मौत हो गई थी. यह व्यक्ति पैराग्लाइडिंग के दौरान 50 फीट की ऊंचाई से गिर गया था. 

यह भी पढ़ें: Himachal: CM सुक्खू और उनकी पत्नी के खिलाफ लगाए थे आपत्तिजनक नारे, NSUI ने बीजेपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून का कहर: हिमाचल में 142 मौतें, नुकसान 797 करोड़ के पार
मानसून का कहर: हिमाचल में 142 मौतें, नुकसान 797 करोड़ के पार
Kinnaur News: किन्नौर में भारी बारिश और भूस्खलन वजह से एनएच-5 बंद, वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित
किन्नौर में भारी बारिश और भूस्खलन वजह से एनएच-5 बंद, वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित
हिमाचल में 5 IAS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां, सरकार ने जारी किए आदेश
हिमाचल में 5 IAS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां, सरकार ने जारी किए आदेश
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget