एक्सप्लोरर

BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं- तीन किसान कानून वापस आने चाहिए, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

Kangana Ranaut on Farm Laws: अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने किसानों से जुड़ा फिर एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने विपक्ष को निशाना साधने का मौका दे दिया.

मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने किसानों से जुड़ा ऐसा बयान दे दिया है कि फिर सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने कहा कि किसानों से जुड़े तीन कानून वापस आने चाहिए. इतना ही नहीं, उन्होंने यहां तक कह दिया कि किसानों को खुद इसकी डिमांड करनी चाहिए. हालांकि, अपनी राय जाहिर करने के दौरान बीजेपी सांसद ने ये भी कहा कि उनका ये बयान कंट्रोवर्शियल (विवादित) हो सकता है.

कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

कांग्रेस ने इस पर निशाना साधा है. कंगना के बयान का जिक्र करते हुए कांग्रेस ने कहा कि हम किसानों के साथ हैं. इन काले कानून की वापसी अब कभी नहीं होगी, चाहे नरेंद्र मोदी और उनके सांसद जितना जोर लगा लें.

सोशल मीडिया X पर कांग्रेस ने कहा, "किसानों पर लादे गए 3 काले कानून वापस लाने चाहिए. BJP की सांसद कंगना रनौत ने ये बात कही. देश के 750 से ज्यादा किसान शहीद हुए, तब जाकर मोदी सरकार की नींद टूटी और ये काले कानून वापस हुए. अब BJP के सांसद फिर से इन कानून की वापसी का प्लान बना रहे हैं."

कंगना ने कहा, "देश के विकास में किसान मजबूर स्तंभ हैं. मैं चाहती हूं कि वो खुद ऐसी अपील करें. मैं सबके सामने हाथ जोड़कर अपील करती हूं कि वो ऐसी मांग करें." 

सबसे पहले हरियाणा जवाब देगा- सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जिन तीन काले किसान विरोधी कानूनों की मुख़ालिफत करते 750 से ज़्यादा किसान शहीद हो गए, उनको दोबारा से लाने की कोशिश की जा रही है. हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे. सबसे पहला जवाब हरियाणा देगा.

2021 में वापस हुए थे तीनों कानून

बता दें कि केंद्र सरकार ने 2021 में तीन कृषि कानून वापस ले लिए थे. किसानों के भारी विरोध के बाद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानून वापसी की घोषणा की थी. 

हिमाचल में देर से वापस जाएगा मानसून, तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget