एक्सप्लोरर

हिमाचल में देर से वापस जाएगा मानसून, तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून देरी से रवाना होगा. मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 सितंबर से 27 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

Himachal Pradesh Rainfall Update: पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश से इस बार मानसून कुछ देरी से ही रवाना होगा. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 सितंबर से 27 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश को लेकर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है. इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है. 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने उत्तराखंड राज्य के साथ लगते सिरमौर जिला के कई इलाकों में ज्यादा बारिश होने की भी संभावना जाहिर की है. इस दौरान लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने के लिए भी कहा गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ तूफान को लेकर भी अलर्ट जारी किया हुआ है. 

हिमाचल में अभी कुछ देरी से लौटेगा मानसून
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कच्छ से मानसून की रवानगी हो चुकी है. यहीं से मानसून के रवाना होने की शुरुआत होती है. पहले पंजाब और फिर हिमाचल प्रदेश से मानसून वापस लौटता है. 

हिमाचल प्रदेश में 25 सितंबर से तीन दिन तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. ऐसे में हिमाचल प्रदेश से मानसून कुछ देरी से अलविदा कहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है. 25 सितंबर से लेकर 27 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ तूफान चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है.

बारिश के बाद तापमान में आएगी गिरावट
हिमाचल प्रदेश में बीते तीन-चार दिनों से लगातार धूप खिली हुई है. लगातार धूप से राज्य के अलग-अलग जिलों में तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि 25 सितंबर के बाद बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी. सोमवार को भी राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई. 

जिला बिलासपुर में सबसे ज्यादा 37.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. इसी तरह केलांग में भी 25.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. कल्पा में भी अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री तक पहुंच गया.

यह भी पढ़ें: सितंबर में भी गर्मी से तप रहे पहाड़, कांगड़ा में सोमवार को आज तक का सबसे गरम दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल को केंद्र की सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई PG सीटों को मंजूरी
हिमाचल को केंद्र की सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई PG सीटों को मंजूरी
दिवाली से पहले हिमाचल के कर्मचारियों का DA बढ़ा, खाते में कब आएंगे पैसे?
दिवाली से पहले हिमाचल के कर्मचारियों का DA बढ़ा, खाते में कब आएंगे पैसे?
किन्नौर में 3,800 मीटर की ऊंचाई पर मिला दुर्लभ प्रवासी पक्षी, पहली बार दर्ज हुआ रिकॉर्ड
किन्नौर में 3,800 मीटर की ऊंचाई पर मिला दुर्लभ प्रवासी पक्षी, पहली बार दर्ज हुआ रिकॉर्ड
हिमाचल में 7 HPPS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती
हिमाचल में 7 HPPS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget