एक्सप्लोरर

'हिमाचल में बीजेपी की सरकार होती तो UCC...', जयराम ठाकुर का सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना

Himachal Politics: जयराम ठाकुर ने पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भाषण को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि पहले कभी भी पूर्ण राज्यत्व दिवस पर किसी सीएम ने ऐसा भाषण नहीं दिया.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि अगर हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होती, तो यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू हो जाता. ऐसा करने वाला उत्तराखंड के बाद हिमाचल प्रदेश दूसरा राज्य बनता. गौर हो कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया था, उसमें भी यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की बात कही गई थी. जयराम ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड में सामान्य नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है. इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व के साथ उत्तराखंड सरकार भी बधाई की पात्र हैं.

हिमाचल प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल

इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी गहरी चिंता व्यक्त की. चिंता जताते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि इस समय प्रदेश में अपराध के ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जो पहले न कभी सुने गए थे और न ही देखे गए थे. देवभूमि में इस तरह के अपराध की कल्पना भी नहीं की जा सकती. आए दिन लोगों की हत्याएं, महिलाओं के साथ दुष्कर्म और बच्चियों के साथ अत्याचार की खबरें आम हो गई हैं. इसका प्रमुख कारण यह है कि सुरक्षा-व्यवस्था की जिम्मेदारी जिनके पास है, उन्हें सरकार ने अन्य कामों में लगा रखा है. उन्होंने सरकार से कहा है कि वे कानून-व्यवस्था पर ध्यान दें.

पूर्ण राज्यत्व दिवस पर CM सुक्खू के भाषण पर भी निशाना

जयराम ठाकुर ने पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भाषण को लेकर भी निशाना साधा है. जयराम ठाकुर ने कहा कि पहले कभी भी पूर्ण राज्यत्व दिवस पर किसी मुख्यमंत्री ने ऐसा भाषण नहीं दिया.

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के भाषण का एक बड़ा हिस्सा राजनीतिक था. मंच पर मुख्यमंत्री केंद्र सरकार और भाजपा पर बयानबाजी करते नजर आए, जो उचित नहीं है. जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास दो साल के कार्यकाल के बाद भी भाषण के लिए सामग्री नहीं है. ऐसे में वह राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं. प्रदेश में केवल मीडिया कर्मियों और विधायकों पर FIR दर्ज की जा रही है. प्रदेश में लगातार हत्याओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं. जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ समय में प्रदेश में इतनी हत्याएं हो गई हैं, जितनी मौतें कोरोना महामारी के समय में भी नहीं हुई. जयराम ठाकुर ने कहा यह प्रदेश के लिए गंभीर विषय है.

ये भी पढ़ें-

चुनौतियों से भरा होगा आने वाला वक्त! जानिए सुक्खू सरकार को सता रही किस बात की चिंता?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
Chamba News: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
चंबा: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget