एक्सप्लोरर

हिमाचल: HRTC ड्राइवर संजय कुमार की आत्महत्या मामले ने पकड़ा तूल! ड्राइवर यूनियन ने की ये मांग

HRTC Driver Suicide Case: HRTC ड्राइवर यूनियन ने मंडी के डिविजनल मैनेजर की प्रारंभिक जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यूनियन ने डिविजनल मैनेजर मंडी को जांच से हटाने की मांग की है.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के मंडी के धर्मपुर डिपो में तैनात एचआरटीसी ड्राइवर संजय कुमार की आत्महत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है. HRTC ड्राइवर यूनियन ने मंडी के डिविजनल मैनेजर की प्रारंभिक जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यूनियन ने डिविजनल मैनेजर मंडी को जांच से हटाने की मांग की है. इसे लेकर बुधवार को ड्राइवर यूनियन ने शिमला में पत्रकार वार्ता की. ड्राइवर यूनियन ने सरकार और निगम प्रबंधन से सेवानिवृत्त जज या स्वतंत्र जांच एजेंसी से मामले की जांच की मांग उठाई है.

हिमाचल पथ परिवहन निगम ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि वे HRTC के मैनेजिंग डायरेक्टर रोहन चंद ठाकुर का धन्यवाद करते है, जिन्होंने मामले में त्वरित कार्रवाई की और मंडी के डिविजनल मैनेजर की मामले की जांच करने के आदेश दिए.

यूनियन का मानना है कि मंडी डिविजनल मैनेजर ने जो जांच रिपोर्ट सौंपी है, वह बिल्कुल गलत है. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के मुताबिक, ड्राइवर ने पत्र लिखा था कि उसके घर मे घरेलू हिंसा है. इस वजह से उसे छुट्टी दी जाए. इसके चलते यह पूरी रिपोर्ट संदेह के घेरे में है.

साथी ड्राइवर के लिए न्याय की मांग
ड्राइवर यूनियन अध्यक्ष ने उप मुख्यमंत्री मुकेश और HRTC के मैनेजिंग डायरेक्टर रोहन चंद ठाकुर से मांग करते हुए कहा कि डिविजनल मैनेजर मंडी का रवैया ड्राइवर-कंडक्टर विरोधी रहा है, इसलिए उन्हें जांच से हटाया हुए. इस पूरे प्रकरण की जांच सेवानिवृत जज या किसी प्राइवेट एजेंसी से करवाई जाए, ताकि उस ड्राइवर को न्याय मिल सके.

क्या है पूरा मामला?
बीते 13 जनवरी को HRTC ड्राइवर संजय कुमार की आत्महत्या के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम का अधिकारी सवालों के घेरे में आ गया है. एचआरटीसी में तैनात चालक ने धर्मपुर के आरएम विनोद ठाकुर पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. 

जानकारी के मुताबिक, वीडियो मौत से चंद मिनट पहले परिवार के लोगों ने ही शूट किया था. हिमाचल पथ परिवहन निगम में संजय कुमार धर्मपुर डिपो में चालक के पद पर तैनात थे और मूल रूप से कुल्लू के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि चालक ने जहर खाकर अपनी जान दी है. वीडियो में ड्राइवर संजय कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें प्रताड़ित किया गया. उन्हें नौकरी से सस्पेंड करने की धमकियां दे रहे थे. उन्हें वेतन भी नहीं दिया जा रहा था.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में नशे से निपटने के लिए सुक्खू सरकार ने की तैयारी, स्पेशल टास्क फोर्स ऐसे लगाएगी लगाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेंशन बहाली को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों का ऐलान, 12 नवंबर से दिल्ली में धरना
हिमाचल: पेंशन बहाली को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों का ऐलान, 12 नवंबर से दिल्ली में धरना
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अलका लांबा बोलीं- 'प्रधानमंत्री अब...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अलका लांबा बोलीं- 'प्रधानमंत्री अब...'
हिमाचल को केंद्र की सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई PG सीटों को मंजूरी
हिमाचल को केंद्र की सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई PG सीटों को मंजूरी
दिवाली से पहले हिमाचल के कर्मचारियों का DA बढ़ा, खाते में कब आएंगे पैसे?
दिवाली से पहले हिमाचल के कर्मचारियों का DA बढ़ा, खाते में कब आएंगे पैसे?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget