एक्सप्लोरर

HPTDC का मुख्यालय शिमला से धर्मशाला होगा शिफ्ट, सुक्खू सरकार ने इसलिए लिया फैसला

Himachal News: हिमाचल सरकार ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के हेड ऑफिस को शिमला से कांगड़ा शिफ्ट करने का फैसला किया है. यह फैसला शिमला शहर में बढ़ते बोझ को कम करने के लिए लिया गया है.

Himachal Tourism Development Corporation: हिमाचल सरकार ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के हेड ऑफिस को शिमला से कांगड़ा शिफ्ट करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है. 1972 से HPTDC का हेड ऑफिस किराए के भवन में चल रहा था. वर्तमान में इस दफ़्तर में लगभग 75 कर्मचारी कार्यरत हैं. शिमला शहर में बढ़ रहे बोझ को कम करने के मकसद से ये निर्णय लिया गया है.

ये जानकारी HPTDC अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आर एस बाली ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी. उन्होंने बताया कि कांगड़ा में कई भवन खाली पड़े हैं जिनमें कुनाल होटल, कश्मीरी हाउस और रजियाना सहित कई भवन खाली पड़े हैं. उनमें HPTDC के हेड ऑफिस को शिफ्ट किया जा सकता है. इसके अलावा भी कई खाली भवन पड़े हैं. उनमें भी इस दफ्तर को शिफ्ट किया जा सकता है. सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है. प्रक्रिया पूरी कर दफ्तर कांगड़ा शिफ्ट किया जाएगा.

' ADB का करोड़ों का पैसा लगा हुआ है'
आर एस बाली ने बताया कि BOD की बैठक में HPTDC के 56 होटलों का जीर्णोद्धार करने का भी फैसला लिया है. HPTDC की संपत्तियां जिनमें ताले लटके हैं और समान जंग खा रहा है उसको भी लीज पर देने का विचार किया जाएगा. जो संपत्तियां चलने वाली होंगी उनको चलाया जाएगा. ऐसी करोड़ों की संपत्तियां माता का बाग , बीड़ बिल्डिंग, ट्यूलिप गार्डन के अलावा और भी हैं इनमें ADB का करोड़ों का पैसा लगा हुआ है.

करना होगा इंतजार
उन्होंने बताया कि HPTDC में जल्द ही 117 पदों की भर्ती की जाएगी. सुक्खू सरकार की नीतियों के चलते HPTDC की 78 करोड़ की टर्न ओवर को 100 करोड़ के पार पहुंचाया गया है. जिसमें सरकार से एक पैसे की ग्रांट नहीं ली जा रही है. जल्द ही HPTDC की आय में और अधिक वृद्धि होगी. हालांकि कांग्रेस सरकार इसको ऐतिहासिक निर्णय बता रही है लेकिन विपक्ष और जनता इसको लेकर क्या प्रतिक्रिया देगी इसके लिए इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें: 'अपना मुंह बंद रखें मंत्री, इनसे पूछकर...',पहलगाम हमले पर कांग्रेस नेताओं के बयान पर भड़के जयराम ठाकुर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
हिमाचल सरकार ने बदली तबादला नीति, अब 3 साल की सेवा अनिवार्य
हिमाचल सरकार ने बदली तबादला नीति, अब 3 साल की सेवा अनिवार्य
हिमाचल: चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
हिमाचल: चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget