एक्सप्लोरर

HPMC ने अब तक की 32454 मीट्रिक टन सेब की खरीद, आपदा के बावजूद मंडियों तक पहुंची 1.75 करोड़ पेटियां

Himachal Pradesh Apple: हिमाचल में भारी बारिश के बाद आई आपदा के बावजूद एचपीएमसी तय योजना के तहत खरीदे गए सेब की पूरी खेप उठाने में कामयाब रही. 

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में एचपीएमसी (HPMC) ने बाजार मध्यस्थता योजना-MIS के तहत अब तक 32 हजार 454 मीट्रिक टन सेब की खरीद की है. हिमाचल में भारी बारिश के बाद आई आपदा के बावजूद एचपीएमसी योजना के तहत खरीदे गए सेब को पूरी मात्रा उठाने में कामयाब रही है. एचपीएमसी ने इस सेब सीजन के दौरान अपने तीन फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट पराला, परवाणू और जड़ोल में रिकॉर्ड 1 हजार 288 मीट्रिक टन सेब जूस कंसन्ट्रेट का उत्पादन किया है. हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने हिमाचल बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम की 213वीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक के बाद यह जानकारी दी है.

2022-23 में 120 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कारोबार

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि हाल ही में स्थापित एचपीएमसी फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट पराला का परीक्षण और कमीशनिंग सेब सीजन के दौरान सफलतापूर्वक हो चुकी है. एचपीएमसी में एप्पल जूस कन्सन्ट्रेट, पेक्टिन, रेडी टू सर्व जूस, फ्रूट वाइन और एप्पल साइडर विनेगर का उत्पादन करेगा. एचपीएमसी ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 120 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कारोबार दर्ज किया है. बैठक के दौरान वर्तमान सेब सीजन के दौरान उत्पादित एप्पल जूस कन्सन्ट्रेट की दरें भी तय कर दी गई हैं. इस बैठक में सभी एचपीएमसी उत्पादों की पैकेजिंग डिजाइन को चरणबद्ध तरीके से बदलने का निर्णय लिया गया.

अगले सेब सीजन में सिर्फ यूनिवर्सल कार्टून का होगा इस्तेमाल

शिमला में हुई इस बैठक के दौरान उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर बेचने का फैसला लिया गया है. इस बारे में एक नीति को मंजूरी दी गई है. एचपीएमसी ने विभिन्न माध्यमों से अपने उत्पादों की बिक्री को गति देने के लिए अपनी वितरण नीति शुरू की है. एचपीएमसी ने अगले सेब सीजन के दौरान सेब उत्पादकों को केवल यूनिवर्सल कार्टन उपलब्ध करवाने और टेलीस्कोपिक कार्टन की बिक्री पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया है. 

सेब मंडी तक पहुंची 1.75 करोड़ पेटियां

इससे पहले शिमला में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि प्रदेश में आपदा के बावजूद मंडियों तक एक 1.75 करोड़ सेब की पेटियां पहुंची. उन्होंने कहा कि इस बार बागवानों को सेब के बेहतरीन दाम मिले हैं. हालांकि खराब मौसम की वजह से सब की पैदावार कम रही, लेकिन सरकार के सेब को प्रति किलो के हिसाब से बेचने के फैसले से सेब बागवानों को खासा फायदा हुआ.

यह भी पढ़ें:  Himachal Scholarship Scam: हिमाचल छात्रवृत्ति घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 6.25 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानें-पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget