एक्सप्लोरर

HP Assembly Monsoon Session: 18 सितंबर से शुरू होगा HP विधानसभा का मानसून सत्र, 1 महीने देरी की ये है वजह

Himachal Monsoon Session News: हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 18 सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर तक चलेगा. अमूमन यह सत्र अगस्त महीने में होता रहा है. इस बार आपदा के चलते सत्र देरी से हो रहा है.

HP News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र (HP Assembly Monsoon Session) 18 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. सात दिनों तक चलने वाला यह सत्र 25 सितंबर तक चलेगा. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सचिवालय में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने कहा कि भारी बारिश की वजह से हुई तबाही के कारण सत्र में देरी हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्र की वजह से सभी प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अमला सत्र में व्यस्त हो जाता है. ऐसे में यदि अगस्त महीने में आयोजित किया जाता, तो प्रभावितों तक राहत नहीं पहुंचाई जा सकती थी.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने बताया कि यह शिष्टाचार भेंट थी. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश में प्रभावितों तक पहुंचाई जा रही राहत की जानकारी भी राज्यपाल को दी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपदा की वजह से भारी नुकसान हुआ है और सरकार प्रभावितों तक राहत पहुंचाने का काम कर रही है. हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर विपक्ष में भी तैयारी शुरू कर दी हैं. विपक्ष शीतकालीन सत्र और बजट सत्र की तरह ही सरकार को गिरने की तैयारी में है.

8604.03 करोड़ रुपए का नुकसान

हिमाचल प्रदेश में 24 जून से लेकर अब तक 8604.03 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है. इसके अलावा, 376 लोग अपनी जान गवा चुके हैं. अलग-अलग घटनाओं में 40 लोग अभी लापता है और 349 लोग घायल हुए हैं. प्रदेश भर में 2 हजार 445 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 10 हजार 504 घरों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ. इसके अलावा, 306 दुकानों और 5 हजार 384 पशु घर भी तबाह हो गए. प्रदेश में अब तक 156 लैंडस्लाइड और 66 फ्लैश फ्लड की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं.

यह भी पढ़ें:  Delhi Weather Update: आज दिल्ली में हो सकती है बारिश की संभावना, जानें अगले 5 दिनों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, 14 डिग्री तक गिरा तापमान
हिमाचल में 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, 14 डिग्री तक गिरा तापमान
हिमाचल: केलंग में बनेगा हाई एल्टीट्यूड हेल्थ रिसर्च सेंटर, JP नड्डा ने किया शिलान्यास
हिमाचल: केलंग में बनेगा हाई एल्टीट्यूड हेल्थ रिसर्च सेंटर, JP नड्डा ने किया शिलान्यास
हिमाचल: विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे 14 हजार से अधिक पद, पढ़ें सुक्खू कैबिनेट के बड़े फैसले
हिमाचल: विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे 14 हजार से अधिक पद, पढ़ें सुक्खू कैबिनेट के बड़े फैसले
शिमला: JNU के पूर्व प्रोफेसर के मामले पर BJP का प्रदर्शन, कांग्रेस दफ्तर का घेराव
शिमला: JNU के पूर्व प्रोफेसर के मामले पर BJP का प्रदर्शन, कांग्रेस दफ्तर का घेराव

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget