एक्सप्लोरर

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ बारिश की चेतावनी, 30 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम?

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा.

Himachal Pradesh Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम फिर अंगड़ाई लेने वाला है. शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बर्फबारी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. हिमाचल प्रदेश में 26 अप्रैल की शाम से 30 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का अनुमान जताया गया है.

 27 अप्रैल और 29 अप्रैल के दौरान पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा असर रहेगा. मैदानी और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना है. सेब बहुल इलाकों में ओलावृष्टि से किसानों को सचेत किया गया है.

30 अप्रैल तक जान लें मौसम का अपडेट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. इसका असर आने वाले चार दिनों तक देखने को मिल सकता है. 27 अप्रैल से 29 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता ज्यादा रहने वाली है. सुरेंद्र पॉल ने बताया कि चंबा, लाहौल स्पीति किन्नौर और कल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. उन्होंने बताया कि सेब बहुल इलाकों के लिए भी ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

बर्फबारी के साथ बारिश की चेतावनी जारी

किसानों और बागवानों से अपील की गयी है कि मौसम अलर्ट देखकर ही अपनी बागवानी और कृषि संबंधी योजना तैयार करें. सुरेंद्र पॉल ने बताया कि मई महीने में भी मौसम खराब रह सकता है. कुछ दिन धूप खेलने के बाद बारिश की संभावना रहेगी. सुरेंद्र पॉल ने कहा कि इस बार प्रदेश का मानसून अच्छा रहने का अनुमान है. फिलहाल अलग-अलग जिलों के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. दूसरी तरफ, बारिश के अलर्ट से किसानों की  चिंता बढ़ गई है. फसलों को ओलावृष्टि से नुकसान हो सकता है. 

हिमाचल: 2 लोकसभा और 6 विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस ने अब तक नहीं किया उम्मीदवारों का ऐलान, कहां फंसा पेच?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget