एक्सप्लोरर

Himachal Weather: हिमाचल में लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार! IMD से जानें अगले 5 दिन के मौसम का हाल

Himachal Weather News: मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक ने बताया प्रदेश के चार जिलों में सामान्य के आसपास बारिश हुई है, जबकि बाकी क्षेत्रों में बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई है.

Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल प्रदेश में बरसात की गति धीमी बनी हुई है. बारिश सीजन में अभी तक सामान्य से 40 फीसदी तक कम बादल बरसे हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान बारिश में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं. मौसम विभाग ने 22 और 23 जुलाई को हिमाचल के कुछ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि जुलाई के अंत तक मानसून में कमी देखने को मिलेगी. फिलहाल बीते 24 घंटे के दौरान नाहन में 63.9, कंडाघाट में 48.0, धोलाकुआं में 39.5, पछाद में 27.3 और शिमला में 26.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगस्त की शुरुआत में मॉनसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है.

इन जिलों में सामान्य बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में बारिश में तेजी आने की संभावना है. इसके लिए विभाग ने अलर्ट जारी किए हैं. उन्होंने बताया कि प्रदेश के चार जिला शिमला, मंडी, कांगड़ा और बिलासपुर में सामान्य के आसपास बारिश हुई है, जबकि बाकी क्षेत्रों में बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई है.

उन्होंने बताया कि सबसे कम बारिश लाहौल स्पीति, सिरमौर, सोलन और ऊना में हुई है. उन्होंने कहा कि जुलाई महीने में मानसून कम ही असरदार रहेगा, जबकि अगस्त माह की शुरुआत में मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है. पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं में इस बार कमी पाई गई है, जिसके चलते पहाड़ों में बारिश कम हो रही है.

हिमाचल प्रदेश में बीते साल मानसून के दौरान भारी बारिश हुई थी. हालांकि इस सीजन में बारिश सामान्य होने का ही पूर्वानुमान है. बावजूद इसके जिला प्रशासन और आपदा प्राधिकरण की ओर से लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है. खासकर हिमाचल प्रदेश घूमने आने वाले पर्यटकों से सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है. बारिश के वक्त भूस्खलन और नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने का खतरा होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget