एक्सप्लोरर

Himachal News: बढ़ते दामों ने बिगाड़ा आम जनता का बजट, जानें क्या हैं हिमाचल में फल-सब्जियों के रेट?

Himachal News: बारिश के चलते फल और सब्जियों की आपूर्ति में कमी आने की वजह से हिमाचल में इनके दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं. यहां अदरक 280 तो जामुन 240 रुपये प्रति किलो तक मिल रहा है.

Himachal Vegetable and Fruit Price Hike: हर साल मानसून सीजन के दौरान अमूमन फलों और सब्जियों के दाम आसमान छूने लगते है. बारिश की वजह से सब्जियों का खराब होना और रोड बंद होने से वक्त पर सप्लाई न हो पाना, इसके पीछे एक बड़ी वजह होती है.

इन दिनों भी बारिश की वजह से सब्जियों और फलों के दाम बढ़े हुए हैं. एक जगह जहां बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई वहीं, दूसरी तरफ इससे आम जनता के बजट पर सीधा असर पड़ रहा है. हालांकि, बीते दिनों के मुकाबले दाम कुछ कम हुए हैं, लेकिन अब भी ये बजट बिगड़ने वाले ही हैं. 

जानें क्या है फल-सब्जियों के दाम?

शिमला सब्जी मंडी में मटर 70 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है. बीते कुछ हफ्तों में मटर का दाम डेढ़ सौ रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था. इसके अलावा अदरक 280, टमाटर 60, भिंडी 60, पहाड़ी लहसुन 280, प्याज 60, खीरा 40, आलू 50, गोभी 40, बैंगन 40, करेला 40, शिमला मिर्च 60, घीया 40, पालक 60, बीन 60 और गाजर 50 रुपये प्रति किलो तक मिल रहा है.

बात अगर फलों के दाम की करें, तो जामुन 240, और नाशपाती 80 रुपये प्रति किलो तक मिल रही है. फलों का राजा कहे जाने वाले आम का दाम इन दिनों कम है. आम सिर्फ 50 रुपये प्रति किलो मिल रहा है. मंडियों में हिमाचली रॉयल सेब की एंट्री भी हो चुकी है. फिलहाल सेब का दाम 120 रुपये प्रति किलो है.

आम आदमी की जेब पर बढ़े हुए दामों का असर

सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे आशुतोष कुमार और विकास ठाकुर ने बताया कि बीते हफ्ते सब्जियों और फलों के दाम इससे कहीं ज्यादा थे. इस हफ्ते दामों में कुछ हद तक गिरावट आई है. हर साल मानसून के महीने में इसी तरह दामों में तेजी देखने के लिए मिलती है और इसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है.

सब्जियों के दाम जब भी बढ़ते हैं, तो वो रोजाना घर ले जाने वाली सब्जियों की मात्रा को घटा लेते हैं. फलों और सब्जियों के दाम दोबारा घटेंगे, तो पहले की तरह ही सब्जियां थैला भरकर घर पहुंचेंगी. फिलहाल इसी दाम पर सब्जी और फल खरीदने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है.

ये भी पढ़े: Himachal Weather: हिमाचल में लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार! IMD से जानें अगले 5 दिन के मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget