एक्सप्लोरर

Himachal: वर्ल्ड बैंक के बाद अब नीति आयोग ने की हिमाचल CM की तारीफ, लेटर लिखते हुए कही ये बात

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार की वर्ल्ड बैंक के बाद अब नीति आयोग ने तारीफ की है. आपदा में कुशल प्रबंधन के लिए उपाध्यक्ष सुमन के. बेरी ने उनकी सराहना की.

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है. जून महीने के अंत से शुरू हुई बारिश अगस्त में भी बदस्तूर जारी है. प्रदेश सरकार को भारी बारिश की वजह से आठ हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है. भारी बारिश की वजह से प्रदेश में जारी आपदा की स्थिति से प्रभावशाली ढंग से निपटने के लिए वर्ल्ड बैंक के बाद नीति आयोग ने सरकार की तारीफ की है. नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के. बेरी (Suman K. Beri) ने एक पत्र लिखकर प्रदेश सरकार के राहत और बचाव कार्यों की सराहना की.

नीति आयोग ने पत्र में क्या लिखा?

नीति आयोग (Neeti Aayog) के उपाध्यक्ष सुमन के. बेरी के पत्र में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश सरकार और आपदा प्रबंधन दल के साथ अन्य सभी एजेंसी ने जरूरतमंदों को राहत देने के लिए सराहनीय काम किए हैं. नीति आयोग इस चुनौतीपूर्ण वक्त में राज्य सरकार को हर संभव मदद देने के लिए तैयार है. सुमन के. बेरी ने पत्र में कहा है कि राज्य में भीषण त्रासदी की घटनाएं चौंकाने वाली हैं. इस कारण राज्य में कृषि, समग्र आजीविका और आधारभूत अधोसंरचना को भारी क्षति हुई है. हिमाचल प्रदेश में आपदा की गंभीरता को देखते हुए नीति आयोग संकट के इस वक्त में हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ दृढ़ता के साथ खड़ा है.

CM सुक्खू ने जताया आभार

वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रशंसा के लिए नीति आयोग का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इससे सरकार को तत्परता के साथ काम करने की प्रेरणा मिली है. मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश को भारी बारिश की वजह से अत्यधिक नुकसान हो चुका है. प्रदेश सरकार प्रभावितों तक हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से एक बार फिर इस चुनौतीपूर्ण वक्त को भी हिमाचल प्रदेश पार कर लेगा और जल्द ही एक बार फिर हिमाचल की व्यवस्था और अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट आएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget