एक्सप्लोरर

Shimla Landslide: शिमला में भूस्खलन से धंस गई पार्किंग, डर के साए कट रही लोगों की रातें

राजधानी शिमला के अनाडेल वार्ड में भूस्खलन की वजह से पार्किंग और सड़क धंस गई है. इस वजह से इलाके के लोग खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं. पार्किंग ढहने के खतरे से लोगों की रातों की नींद उड़ी हुई है.

Shimla News: राजधानी शिमला में मॉनसून जमकर अपना कहर बरपा रहा है. शहर के अलग-अलग इलाकों से भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शिमला शहर के अनाडेल वार्ड में बारिश ने इस कदर कहर बरपाया है कि लोग डर के साए में जीने को मजबूर हो गए हैं. बारिश के कारण यहां कौमली बैंक की पार्किंग (Komli Bank Parking) धंस गई और साथ बनी सड़क में भी दरारें आई गई हैं. हालात यह है कि पार्किंग के साथ सड़क किसी भी वक्त ढह सकती है.

पार्किंग-सड़क धंसने से पैदा हुआ खतरा

जमीन धंसने की वजह से विशालकाय पेड़ भी धंस गए हैं. इससे लोगों की रातों की नींद उड़ा गई है. स्थिति यह है कि कौमली बैंक की पार्किंग में दरारें आने से किसी भी वक्त इसके गिरने का खतरा बना हुआ है. वहीं, इसके साथ बने मकान भी खतरे की जद में हैं. ज़मीन धंसने से सड़क में आई दरारों के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अगर आने वाले दिनों में बारिश लगातार जारी रहती है, तो किसी भी समय कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

लोगों का सता रहा पार्किंग ढहने का डर

वीरवार को शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा ने भी इस वार्ड का दौरा किया. उन्होंने लोक निर्माण विभाग को जल्द से जल्द इसे ठीक रहने के आदेश दिए हैं. इस दौरान मौके पर उनके साथ वार्ड पार्षद भी मौजूद रहीं. बता दें कि लोक निर्माण विभाग इस सड़क को ठीक करने का काम किया जा रहा है. विभाग पार्किंग और सड़क की नींव पर सपोर्टिंग वॉल लगाकर इसे बचाने की जुगत में लगे हुए हैं. हालांकि लगातार हो रही बारिश की वजह से परेशानी भी बढ़ती चली जा रही है. 18 जुलाई तक प्रदेश के कई इलाकों में मौसम खराब रहने का भी अनुमान है. इस बीच शिमला में भी बारिश की संभावना है ऐसे में लोगों को लगातार पार्किंग के ढहने का खतरा सता रहा है.

बारिश से 2108.37 करोड़ का नुकसान

हिमाचल प्रदेश सरकार को अब तक मानसून की बारिश की वजह से 2108.37 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है. इसमें जल शक्ति विभाग को 1107.10 करोड़ रुपए, लोक निर्माण विभाग को 890.98 करोड़ रुपए बिजली विभाग को 103.28 करोड रुपए बागवानी विभाग को 75.27 करोड़ रुपए, शहरी विकास विभाग को 6.47 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. मानसून की बारिश में 34 लैंडस्लाइड, बादल फटने और अचानक बाढ़ की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं. इसके अलावा 57 रोड एक्सीडेंट और पहाड़ों से पत्थर गिरने की घटनाएं हुई. इन अलग-अलग घटनाओं में 91 लोगों की जान जा चुकी है. इसके अलावा 101 लोग घायल भी हुए हैं. लगातार हो रही बारिश की वजह से 636 घर पूरी तरह बर्बाद हो गए. वहीं, 1 हजार 128 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा. बारिश की वजह से 78 दुकानों, 612 पशु घरों को नुकसान हुआ और 592 जानवरों की जान चली गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget