एक्सप्लोरर

सितंबर में भी गर्मी से तप रहे पहाड़, कांगड़ा में सोमवार को आज तक का सबसे गरम दिन

Himachal Weather Update: पहाड़ों के सुहाने मौसम पर भी गर्मी की मार पड़ रही है. सोमवार (23 सितंबर) को कांगड़ा में गर्मी सितंबर की गर्मी के पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए.

Himachal Pradesh Weather Update: सितंबर महीना अपने अंत की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन पहाड़ गर्मी से तप रहे हैं. पिछले तीन-चार दिनों से लगातार पड़ रही धूप की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. इसका सीधा असर आम जनजीवन पर भी पड़ रहा है. सोमवार को कांगड़ा में सितंबर महीने में आज तक का सबसे ज्यादा 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. 

इससे पहले साल 2020 में 21 सितंबर के दिन 34.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ था. इसी तरह केलांग में भी 25.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. कल्पा में भी अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री तक पहुंच गया.

शिमला में 28.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कई दिनों से राज्य भर में मौसम साफ है. लगातार खिल रही धूप की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को चंबा में 26.4, धर्मशाला में 31.1, नेरी में 25.9, ऊना में 37.0, जुब्बड़हट्टी में 29.4, कसौली में 26.2, शिमला में 28.4, मशोबरा में 27.4, नाहन में 31.3, कल्पा में 25.2, धौलाकुआं में 36.0 और मनाली में 27.7 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में सबसे ज्यादा 37.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है.

हिमाचल में अभी कुछ देरी से लौटेगा मानसून
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कच्छ से मानसून की रवानगी हो चुकी है. हिमाचल प्रदेश में 25 सितंबर से लेकर 27 सितंबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. ऐसे में हिमाचल प्रदेश से मानसून कुछ देरी से अलविदा कहेगा. 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है. उत्तराखंड राज्य के साथ लगते जिला सिरमौर के कुछ हिस्सों में ज्यादा बारिश होने का भी पूर्वानुमान है. 25 सितंबर से लेकर 27 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ तूफान चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की विदाई, अब झारखंड उच्च न्यायालय में देंगे सेवाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
Chamba News: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
चंबा: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget