एक्सप्लोरर

Avalanche Alert: हिमाचल प्रदेश में हिमस्खलन का अलर्ट जारी, बर्फबारी ने रोकी ट्रैफिक की रफ्तार, 405 मार्ग हुए बंद

Himachal Avalanche Alert: हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों में बर्फबारी जारी है. बर्फबारी के कारण यातायात पर असर देखा गया है. सड़कें अवरूद्ध हो गई हैं जिस वजह लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय और पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर से बर्फबारी और बारिश हुई. इसके बाद मौसम विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को कई इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की. चंडीगढ़ स्थित रक्षा भूसूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (DGRI) ने लाहौल, स्पीति, किन्नौर, शिमला, चंबा और कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार तक हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है.

राज्य में एक जनवरी से अब तक भूस्खलन, ऊंचाई से गिरने, डूबने और आग लगने से 61 लोगों की मौत हो चुकी है और दो लोग लापता हुए हैं. राज्य आपात प्रतिक्रिया केंद्र के मुताबिक चार राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 405 मार्गों पर बर्फबारी की वजह से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई और बिजली के 577 ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए. लाहौल और स्पीति में सबसे ज्यादा 288 मार्गों पर आवाजाही बाधित हुई. वहीं चंबा और कुल्लू में क्रमश: 83 और 21 मार्गों पर वाहन नदारद रहे.

सड़क पर जमी 30-45 सेंटीमीटर मोटी बर्फ
कोकसर और अटल टनल के इलाकों में 45 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, वहीं सिस्सू और कोठी में 30 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई. केलांग, कुसुमसेरी और भरमौर में क्रमश: 18 सेंटीमीटर, 15.3 सेंटीमीटर और आठ सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई. केंद्र के मुताबिक, मनाली में सबसे अधिक 29 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. मनाली के बाद सलूनी, तिस्सा और चंबा में क्रमश: 25.3, 20 और 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं सियोबाग और बैजनाथ में क्रमश: 11 और आठ मिलीमीटर बारिश हुई. पूरे क्षेत्र में न्यूनतम तापमान कुछ डिग्री तक गिर गया और कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया.

शून्य से कई डिग्री नीचे पहुंचा तापमान
आपात केंद्र के मुताबिक, कुसुमसेरी इलाका राज्य का सबसे ठंड स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से 7.1 डिग्री नीचे तक गिर गया. वहीं सुमदो में तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे, भरमौर व काल्पा में शून्य से 1.2 डिग्री नीचे, नारकंडा में शून्य से 0.5 डिग्री नीचे, मनाली में शून्य से 0.1 डिग्री नीचे और शिमला में 2.9 डिग्री दर्ज किया गया. पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश से सर्दियों के मौसम में होने वाली बारिश की कमी 58 प्रतिशत से घटकर 34 प्रतिशत रह गई है. राज्य में 2 जनवरी से 21 फरवरी तक सामान्य वर्षा 158 मिलीमीटर के मुकाबले 104.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों के लिए निचले इलाकों और मध्य पहाड़ियों में शुष्क मौसम और गुरुवार और शनिवार को ऊंचाई पर स्थित अलग-अलग स्थानों पर बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है.

ये भी पढ़ें- Himachal Budget 2024: सदन में बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को घेरा, तो सीएम सुक्खू ने बोले-'5 लाख रोजगार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंडी के हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच भिड़ंत, 3 लोगों की मौत; 8 घायल
मंडी के हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच भिड़ंत, 3 लोगों की मौत; 8 घायल
सिरमौर: बागनाधार खदान धंसी, एक शव बरामद, 2 नेपाली मजदूर लापता
सिरमौर: बागनाधार खदान धंसी, एक शव बरामद, 2 नेपाली मजदूर लापता
हिमाचल मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू, सुक्खू सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
हिमाचल मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू, सुक्खू सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget