एक्सप्लोरर

Scrub Typhus: हिमाचल प्रद्रेश में जानलेवा स्क्रब टायफस का 'खतरा', अब तक 242 मामले हुए रिपोर्ट

Himachal Pradesh: बारिश के मौसम में एक बार फिर स्क्रब टायफस का खतरा बढ़ गया है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है. प्रदेश में अब तक एक माह में 242 मामले रिपोर्ट किए जा चुके हैं.

ScrubTyphus in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून जमकर तबाही मचा रहा है. इस बीच स्क्रब टायफस (Scrub Typhus) बीमारी भी इन दिनों लोगों को परेशान कर रही है. प्रदेश भर में अब तक स्क्रब टायफस के 242 मामले सामने आ चुके हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक स्क्रब टायफस की वजह से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने की भी अपील की है. 

अमूमन घास में पाए जाने वाले पिस्सू से यह बीमारी फैल जाती है. स्क्रब टायफस का ज्यादा खतरा खेतों में काम करने वाले किसान और बागवानों को रहता है. पशुओं के लिए घास काटने गई महिलाएं स्क्रब टायफस का ज्यादा शिकार होती हैं. साल 2019 में स्क्रब टायफस के 1 हजार 597 मामले दर्ज किए गए. इसी साल 14 मरीजों की इस बीमारी की वजह से जान चली गई. वहीं, साल 2020 में 565 मामले की रिपोर्ट हुए और छह मरीजों की जान गई. साल 2021 में 977 मामले आए और सात मरीजों की जान गई.

क्या हैं स्क्रब टाइफस के लक्षण?
इसी तरह साल 2022 में 1 हजार 527 मामले रिपोर्ट किए गए, जबकि 26 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी. कीट के काटने से शरीर पर फफोलेनुमा काली पपड़ी का निशान पड़ जाता है. इसके बाद कुछ ही समय में ये घाव बन जाता है. स्क्रब टाइफस के लक्षणों में मरीज को तेज बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में अकड़न और शरीर में टूटन बनी रहती है. बीमारी के लक्षण नजर आने पर तुरंत अस्पताल में जांच करवा लेनी चाहिए. आमतौर पर ये झाड़ीदार और नमी वाले इलाकों में पाया जाता है

जीवाणु जनित संक्रमण है स्क्रब टायफस 
बरसात के दौरान घास, झाड़ियों और गंदगी वाले क्षेत्र में मवेशियों से कीट चिपक जाता है और मवेशियों के संपर्क में आकर घरों पर लोगों को काट लेता है. मवेशी और जानवरों वाले घरों में कीट का खतरा अधिक रहता है. कीट के संपर्क में आने से बचने का बेहतर उपाय है, पूरे बांह के कपड़े और पैरों में जूते. स्क्रब टाइफस एक जीवाणुजनित संक्रमण है. इससे संक्रमित मरीज की प्लेटलेट्स कम होने लगती है.

इतना ही नहीं रोगी को सांस की परेशानी, पीलिया, उल्टी, जी मिचलाना, जोड़ों में दर्द और तेज बुखार आता है. शरीर पर काले चकत्ते और फलोले भी पड़ जाते हैं. इसका असर लिवर, किडनी और ब्रेन पर भी पड़ता है. यह प्लेटलेट्स को तेजी से कम करता है.

Nitin Gadkari Visit Himachal Pradesh: आज हिमाचल आ रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 54 HPPS अफसर बदले
हिमाचल: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 54 HPPS अफसर बदले
शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल
शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget